VIDEO: ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना चौधरी और सुनील ग्रोवर का जबरदस्त डांस, आप भी देखें

Updated:
विज्ञापन
VIDEO: ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना चौधरी और सुनील ग्रोवर का जबरदस्त डांस, आप भी देखें

Sapna Choudhary कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब स्टेज पर डांस करने आती है तो फैंस के होश उड़ जाते है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अब सपना का कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के साथ जबरदस्त डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ये वीडियो पुराना है, लेकिन लॉकडाउन में इंटरनेट पर छा गया है. फैंस इस वीडियो में दोनों को साथ में डांस करते हुए देख खूब पसन्द कर रहे हैं.

Also Read: जबर भरोटा गाने पर Sapna Choudhary कर रही थी डांस, तभी दर्शकों ने कर डाली पैसों की बारिश, VIDEO

दरअसल, सपना चौधरी का ये वीडियो तब का है जब वो सुनील ग्रोवर के कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ में पहुंची थीं. इस दौरान सपना ने सुनील के साथ काफी मस्ती की. सपना का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया, जिसमें वो अपने पॉपुलर गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में सुनील सपना के डांस स्टेप्स को फॉलो कर रहे है. सपना और सुनील का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो में सपना ने क्रीम और स्काई ब्लू कलर का सूट पहन रखा है जिसमें वो बहुत ही सिंपल और क्यूट लग रही हैं. सपना बेहतरीन डांस मूव्‍ज दिखा रही हैं. शो में मौजूद दर्शक उनका डांस खूब एजॉय कर रहे है. शो की जज औऱ कोरियोग्राफर फराह खान भी खूब मस्ती करते दिख रही है. इसके अलावा कॉमेडियन संगुधा मिश्रा ने भी सपना के साथ जमकर डांस किया.

Also Read: ‘रॉयल जाट’ पर सपना चौधरी का कातिलाना डांस देख फैंस के उड़े होश, वायरल हो रहा वीडियो

गौरतलब है कि अब सपना को फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे हैं. सपना की अपकमिंग फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ रिलीज के लिए तैयार हैं. इस फिल्म में सपना ने एक आईपीएस का रोल प्ले किया हैं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola