Shefali Jariwala Last Wish: मौत के बाद सपने में आकर शेफाली ने इस शख्स को बताई आखिरी इच्छा, सुन डर जाएंगे

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jul 2025 10:22 PM

विज्ञापन

Shefali Jariwala last wish youtuber claims

Shefali Jariwala Last Wish: शेफाली जरीवाला की अचानक हुई मौत ने फैंस से लेकर उनके परिवार वालों को सदमें में डाल दिया था. दिल का दौरा पड़ने से एक्ट्रेस का निधन हो गया था. मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ. अब एक यूट्यूबर ने दावा किया है कि शेफाली उनके सपने में आई थी और उन्हें अपनी आखिरी इच्छा बताकर गई.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Last Wish: बिग बॉस 13 फेम और मॉडल शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन को दो हफ्ते हो चुके हैं. उनकी फैमिली अभी भी इस दुख से बाहर नहीं निकल पाए हैं. पराग त्यागी को अक्सर अपनी परी को याद करते हुए और उनसे जुड़े पोस्ट और वीडियो शेयर करते हुए देखा जा सकता है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक यूट्यूबर ने दावा किया कि शेफाली उनके सपने में आई थी और उन्हें अपनी आखिरी इच्छा बताकर गई.

यूट्यूबर का दावा, शेफाली ने बताई अपनी आखिरी इच्छा

यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि शेफाली उनके सपने में आईं और घर पर धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाने की आखिरी इच्छा जाहिर की. वीडियो में, महिला ने कहा कि उनका इरादा फेमस होना या फिर व्यूज बटोरना नहीं है, वह एक महत्वपूर्ण संदेश उनके पति पराग तक पहुंचाना चाहती हैं.

यूट्यूबर ने वीडियो में क्या कहा

उन्होंने वीडियो में कहा, “शेफाली जरीवाला बप्पा को घर लाना चाहती हैं और उनका ग्रैंड वेलकम करना चाहती हैं. सबसे पहले, मैं इस वीडियो को देखने वाले सभी लोगों से अनुरोध करती हूं, वह इसे नेगेटिव तरह से न फैलाये. उनकी मृत्यु से सभी अभी भी सदमे में हैं. आज सुबह, शेफाली मेरे सपने में आईं. शायद इसलिए कि मैं पिछले कुछ दिनों से उनकी मृत्यु के बारे में बहुत सोच रही थी… शायद यही कारण है कि वह मेरे सपने में आईं. मुझे नहीं पता कि ये चीजें कैसे काम करती हैं या इनका क्या संबंध है. सच कहूं तो, मैं ऐसी चीजों पर ज्यादा विश्वास भी नहीं करती.”

ये है शेफाली की अंतिम इच्छा

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगा कि शेफाली से जुड़ा संदेश उसके पति पराग तक पहुंचाना जरूरी है. वह बप्पा का स्वागत उत्सव के साथ करना चाहती है, वह गणेश जी को घर लाना चाहती है. वह चाहती है कि सब कुछ अच्छे और सही तरीके से हो. यही उनकी इच्छा है, यही उन्होंने मुझे सपने में बताया था. अगर आप इस पर विश्वास करते हैं, तो ठीक है, लेकिन मैं किसी की मृत्यु पर आधारित कोई भी व्यूज नहीं चाहती.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola