Shefali Jariwala की मौत के बाद फेम पाने के आरोपों पर पति ने तोड़ी चुप्पी, कहा- परी को सोशल मीडिया पर रहना पसंद था

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Jul 2025 10:34 AM

विज्ञापन

Shefali Jariwala Husband Parag Tyagi slams people

शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया था. शेफाली के जाने के बाद उनके पति पराग त्यागी उनकी यादें शेयर कर रहे हैं. इस बीच उन्हें इतनी जल्दी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर यूजर्स ने ट्रोल किया, जिसपर पराग ने अब जवाब दिया.

विज्ञापन

‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पॉपुलर शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को हो गया था. उनकी मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी. उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी. शेफाली के जाने के बाद उनके पति पराग त्यागी लगातार अपनी पत्नी की फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें शेफाली के जाने के बाद इतनी जल्दी पोस्ट करने पर ट्रोल भी किया. इसपर पराग ने उन्हें करारा जवाब दिया और कहा कि शेफाली को सोशल मीडिया पर रहना बहुत पसंद था.

पराग त्यागी बोले- परी को सोशल मीडिया पर रहना पसंद था

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह शेफाली का हाथ थामे दिख रहे हैं. उनके साथ ही उनके पेट डॉग सिम्बा भी दिख रहा. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हमेशा साथ. इसके कमेंट सेक्शन में पराग ने लिखा, जो लोग यह कहकर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं कि मैं इतनी जल्दी पोस्ट नहीं करूंगा. भाई साहब सब लोग आपकी तरह नहीं होते. परी को सोशल मीडिया पर रहना पसंद था और उसे मिलने वाले प्यार का वो भरपूर आनंद लेती थी. वैसे मैं कभी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहता, लेकिन अब जब वह मेरे दिल में है, तो मैं श्योर करूंगा कि उसे सबका प्यार मिलता रहे.

पराग बोले- मुझे आपकी नेगेटिव सोच…

पराग त्यागी ने आगे कहा, भले ही वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो हमेशा रहेंगी. यह अकाउंट सिर्फ उन्हें समर्पित है. मुझे आपकी नेगेटिव सोच और आपके फैसलों से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे आपकी परवाह नहीं, लेकिन उन सभी प्यारे लोगों की बहुत परवाह है जो शेफाली से प्यार करते थे, अब भी करते हैं और हमेशा करते रहेंगे. मैं उसकी यादों को आप सभी के साथ मिलकर संजोकर रखूंगा.”

यह भी पढ़ें Maalik: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola