दलजीत कौर की दूसरी शादी को लेकर ऐसा था बेटे का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दलजीत कौर ने कहा, "जब जयडॉन पहली बार निखिल से मिले, तो उन्होंने उन्हें 'पापा' कहकर बहुत सी चीजें खत्म कर दी. वह जानते हैं कि मैं पहले भी लोगों से मिल चुकी हूं, लेकिन इस बार उनके साथ बहुत सहजता से हुआ.
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर जल्द ही एनआरआई बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी करने जा रही हैं. इससे पहले उन्होंने एक्टर और बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट संग शादी की थी. दोनों का एक बेटा जयडॉन भी है. हालांकि दोनों के अलग होने के बाद बेटे की कस्टडी दलजीत को मिली. हाल ही में एक इंटरव्यू में दलजीत ने खुलासा किया कि निखिल पटेल से उनकी दूसरी शादी को लेकर उनके बेटे की क्या प्रतिक्रिया थी.
पिंकविला से बात करते हुए दलजीत कौर ने कहा, “जब जयडॉन पहली बार निखिल से मिले, तो उन्होंने उन्हें ‘पापा’ कहकर बहुत सी चीजें खत्म कर दी. वह जानते हैं कि मैं पहले भी लोगों से मिल चुकी हूं, लेकिन इस बार उनके साथ बहुत सहजता से हुआ. जयडॉन केन्या जाने को लेकर बहुत उत्साहित है. वह सबसे कहता है, ‘तुम्हें पता है, मेरे पापा हैं और वह मेरे लिए यह करने जा रहे हैं.’
https://www.instagram.com/p/Ch61nkIh9EO/
उन्होंने आगे कहा, वो समझता है कि उसके पहले से ही एक पापा है – शालीन (भनोट). लेकिन अब उसे लगता है कि कोई है, जो उसके साथ रहने वाला है, उसे स्कूल से लेकर आयेगा, और जब मां जब काम पर जायेंगी तो पापा देखभाल करने के लिए आसपास होंगे. वह अभी बहुत खुश है.
जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह जीवन साथी से ज्यादा, जयडॉन के लिए एक पिता चाहती हैं? दलजीत ने जवाब दिया, “एक मां के नजरिए से, जयडॉन के लिए सब कुछ ठीक होना चाहिए. अगर मैं प्यार में थी और मुझे एहसास हुआ कि वह एक अच्छा पिता नहीं हो सकता है तो यह एक असफल शादी होगी. कोई सोच सकता था कि वह एक महान पिता लेकिन मेरे साथ समय बिताना नहीं चाहते, तो फिर, यह एक असफल विवाह है. मुझे साथी चाहिए था, कोई ऐसा जो मुझसे प्यार करे, हम साथ में काम करें, और साथ में टीवी देखें. इसलिए कोई तुलना नहीं है.”
Also Read: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे ‘खानदानी’ गहने, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर कही ये बात
बता दें कि, दलजीत मार्च में शादी कर रही हैं. इसके बाद वो कुछ सालों के लिए नैरोबी (अफ्रीका) में स्थानांतरित हो जाएगी क्योंकि निखिल वर्तमान में वहां काम कर रहे हैं. दोनों ने 3 जनवरी को नेपाल में सगाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




