अब अपने मैसेज से सबका दिल जीत रहे Shahrukh Khan, पहले दिल खोलकर किया था दान

Updated:
विज्ञापन
अब अपने मैसेज से सबका दिल जीत रहे Shahrukh Khan, पहले दिल खोलकर किया था दान

Shahrukh Khan ने कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद देने से लेकर खाने की व्यवस्था करने तक का एलान किया.

विज्ञापन

कोरोना वायरस की जंग में हर इंसान आगे बढ़कर मदद कर रहा है. इस दौरान बॉलीवुड सितारों ने भी दिल खोलकर दान किया. अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने भी इस संकट की घड़ी में खूब दान किया, जिसके वजह से वो आजकल चर्चा में है. उन्होंने कोरोना वायरस की मार झेल रहे लोगों और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद देने से लेकर खाने की व्यवस्था करने तक का एलान किया. इसकी वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शाहरुख खान की इसके लिए तारीफ की है. जिसके बाद शाहरुख ने भी रिप्लाई किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Also Read: Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील

कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कई जगह डोनेशंस दिये. साथ ही BMC को अपने अपने ऑफिस की 4 मंजिला ऑफिस की बिल्डंग भी ऑफर की ताकि वहां क्वॉरंटीन के लिए जगह बनाई जा सके. उनके डोनेशन के बाद राज्य सरकारों और बीएमसी ने उनको शुक्रिया ट्वीट किया तो शाहरुख ने दिल जीतने वाले जवाब दिया.

उन्होंने लिखा, ‘सर आप तो दिल्लीवाले हो, थैंक यू मत करो, हुक्म करो. अपने दिल्लीवाले भाईयों और बहनों के लिए हम लगे रहेंगे. ईश्वर ने चाहा तो जल्द ही इस संकट से हम जीत कर निकलेंगे. आपकी मेहनती टीम को ईश्वर और शक्ति दे.’

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर बॉलीवुड के किंग खान की तारीफ की है. मुख्यमंत्री ने सुपरस्टार की तारीफ करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, ‘शुक्रिया शाहरुख खान, इस चुनौती भरे समय में आपका सहयोग बहुत सारे परेशान लोगों की मदद करने में काम आएगा. आपको अपना रोल मॉडल समझने वाले करोड़ों लोगों का आपका यह मानवीय चेहरा प्रेरित करेगा.’

शाहरुख खान ने खुद को ममता बनर्जी का भाई बोलते हुए जवाब में लिखा, ‘दीदी, आपके निस्वार्थ मानवीय कार्य में भाई बनकर हाथ बंटाना, मेरा कर्तव्य है.’ अपने इस ट्वीट में शाहरुख खान ने रवींद्रनाथ टैगोर की कुछ पंक्तियां- ‘मैं सो गया और सपना देखा कि जीवन आनंदमय था. मैं जागा और देखा कि जीवन सेवा है. मैंने अभिनय किया और निहारना, सेवा खुशी थी.

शाहरुख ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए फिर एक बड़ा कदम उठाया है. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने 4 मंजिले पर्सनल ऑफिस को क्वारंटीन केंद्र बनाने का फैसला किया है, जहां महिलाओं, बच्चे और बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखा जाएगा. बीएमसी में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से अब तक 64,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. शनिवार को इस महामारी से इटली, फ्रांस, स्पेन और अमरीका में मौतों का सिलसिला जारी रहा. भारत में अब तक 3000 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से 77 की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola