ePaper

VIDEO : शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया एक्सरसाइज, फैंस को पसंद आया ये अंदाज

Updated at : 22 May 2021 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया एक्सरसाइज, फैंस को पसंद आया ये अंदाज

Mira Rajput workout video: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्‍नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. मीरा जितनी खूबसूरत है उतनी फिटनेस फ्रिक भी. अक्सर वो एक्सरसाइज करते हुए अपनी तसवीरें पोस्ट करते रहती है. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका वर्कआउट करने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसे शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, ‘कुछ नया ट्राई किया है. नो एक्सक्यूज.’ वीडियो में मीरा आम के पेड़ से लटककर एक्सरसाइज करते हुए दिख रही है. मीरा का ये देसी वर्कआउट तरीका फैंस को खूब पसंद आ रहा है. फैंस इसपर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CPICcvqFMHg/

एक इंस्टा यूजर ने कमेंट कर लिखा, आप फायर हो. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप हमें प्रेरित करती है.’ एक यूजर ने लिखा, ‘अब मूवी में आप वेलकम करो.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप कितनी फिट है मैम.’ वहीं कई सारे यूजर्स ने इसपर फायर इमोजी बनाकर कमेंट किया.

Also Read: सौंदर्या शर्मा की फोटोज देखने के लिए बेताब रहते हैं फैंस, इस वजह से दो बार घर से भाग चुकी है एक्ट्रेस

वहीं, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मीरा की एक तसवीर काफी पसंद की गई थी. तसवीर में पर्पल बिकिनी पहने स्वीमिंग पूल के खड़ी होकर पोज देते हुए दिखी थी. साथ ही उन्होंने पर्पल कलर का ट्रांसपेरेंट श्रग भी कैरी किया हुआ था. इस तसवीर पर खूब सारे लाइक्स आए थे. बता दें ये तसवीर तब की है, जब वो शाहिद कपूर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गई थीं.

https://www.instagram.com/p/CLI6KERlGKL/

गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने 2015 में मीरा राजपूत से शादी के बंधन में बंधे थे. ये कपल बॉलीवुड के कूल कपल्स में से एक है. अक्सर दोनों की साथ में क्यूट तसवीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है. शाहिद और मीरा दो बच्चों के माता- पिता भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola