Seema Haider: सीमा हैदर के लिए क्या सचिन मीणा ने जॉइन की आर्मी? वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

Seema Haider: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में सचिन मीणा को आर्मी की वर्दी में देखकर लोग हैरान हैं. हालांकि, जांच में जो बात सामने आई है वो कुछ और ही है. आइए, जानते हैं वायरल तस्वीर की क्या सच्चाई है?
Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर किसी न किसी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. कभी अपने बयानों को लेकर, तो कभी पति सचिन के साथ बनाए गए वीडियो की वजह से उनका नाम सुर्खियों में आ ही जाता है. अब एक बार फिर सीमा हैदर इंटरनेट पर वायरल हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि एक फोटो है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से शेयर की जा रही है, जिसमें सचिन मीणा आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे हैं और सीमा हैदर का हाथ थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को देखकर लोग हैरान रह गए और सवाल उठने लगे कि क्या सचिन ने सच में इंडियन आर्मी ज्वॉइन कर ली है?

क्या सचिन ने ज्वॉइन की आर्मी?
जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई, तरह-तरह की बातें होने लगीं. कुछ लोगों का कहना था कि सीमा की सुरक्षा के लिए सचिन ने फौज में जाने का फैसला कर लिया है, ताकि वह किसी भी हाल में पाकिस्तान वापस न जाएं. गौरतलब है कि सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर आए दिन उन्हें पाकिस्तान लौटने और बातचीत करने की अपील करते रहते हैं, लेकिन सीमा साफ तौर पर इससे इनकार करती रही हैं.
क्या है तस्वीर की सच्चाई?
हालांकि, वायरल हो रही इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है. जांच करने पर पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है. सचिन मीणा ने न तो आर्मी ज्वॉइन की है और न ही यह फोटो किसी हकीकत पर आधारित है.
यह भी पढे़ं: Disha-Talwinder Affairs: क्या दिशा पटानी और तालविंदर कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










