ePaper

सारा अली खान समंदर किनारे कुछ यूं आईं नजर, स्लिट ड्रेस में दिखा एक्‍ट्रेस का बोल्‍ड अंदाज

Updated at : 20 Jan 2021 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
सारा अली खान समंदर किनारे कुछ यूं आईं नजर, स्लिट ड्रेस में दिखा एक्‍ट्रेस का बोल्‍ड अंदाज

sara ali khan shares beach side bold photo actress looks hot and stunning in slit dress pics viral on social media fans says this bud : एक्‍ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आए दिन अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सारा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं. अब उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

विज्ञापन

Sara Ali Khan Bold Photo: एक्‍ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) आए दिन अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. सारा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी जानी जाती हैं. अब उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो संमदर किनारे (Sara Ali Khan Bold Photo) बोल्‍ड अंदाज में नजर आ रही हैं. वो कलरफुल क्रॉप टॉप और स्लिट स्‍कर्ट में पोज देती नजर आ रही हैं.

सारा अली खान ने एक के बाद एक कई तसवीरें शेयर की हैं. कुछ तसवीरों में वो समंदर किनारे दिलकश पोज देती दिख रही हैं. कुछ तसवीरें पीछे सी ली गई है जिसमें उनका अंदाज वाकई कातिलाना है. इन तसवीरों में खुले बालों में सारा बेहद हसीन लग रही हैं. इस तसवीर को अबतक 1,582,954 व्‍यूज मिल चुके हैं. उनकी इस फोटो पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CKOx7vIp1NA/
https://www.instagram.com/p/B8ZO6Wwp_6C/

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ फर्स्‍ट आशिक.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप बेहद खूबसूरत और हॉट हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ दिल डूबा दिल डूबा नीली आंखों में ये दिल डूबा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कितना खूबसूरत बैकग्राउंड है. मेरी आंखें पर पर ठहर गई है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ लव यू सारा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ ऐसे तो हरकोई पागल हो जाएगा.’ सारा की इन तसवीरों को बेहद पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/B8MHuzZpwa4/
Also Read: सुरभि चंदना क्रॉप टॉप में दिखीं बेहद बोल्‍ड, इंटरनेट पर वायरल हो रही तसवीरों में दिखा एक्‍ट्रेस का हॉट अंदाज

बता दें कि सारा हमेशा अपनी तस्वीरों और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. सारा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भी काफी इजाफा हुआ है. इंस्‍टाग्राम पर उनके 29.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं. एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए जिम में जमकर वर्कआउट करती हैं. अक्‍सर उनकी और उनके भाई इब्राहिम खान की वर्कआउट करते हुए तसवीर वायरल हो जाती है.

गौरतलब है कि सारा ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसन्द किया गया था. वहीं, फिल्मों की बात करें तो सारा उनकी पिछली फिल्‍म कुली नंबर 1 थी जिसमें सारा अभिनेता वरुण धवन संग दिखी थी. फिल्‍म के गाने खूब फेमस हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola