Sapna Choudhary New Song Jalebi: सपना चौधरी का नया गाना 'जलेबी' रिलीज, नहीं देखा तो तुरंत देखिए VIDEO
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jul 2020 2:52 PM
Sapna Choudhary New Song Jalebi: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब स्टेज पर डांस करती है तो फैंस उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते है. अब काफी लंबे इंतजार के बाद सपना का नया गाना 'जलेबी' (Jalebi) रिलीज हुआ है. रिलीज के एक हफ्ते में ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अब तक इस गाने पर 2,628,238 व्यूज आ चुके है.
Sapna Choudhary New Song Jalebi: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब स्टेज पर डांस करती है तो फैंस उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते है. अब काफी लंबे इंतजार के बाद सपना का नया गाना ‘जलेबी’ (Jalebi) रिलीज हुआ है. रिलीज के एक हफ्ते में ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. अब तक इस गाने पर 2,628,238 व्यूज आ चुके है.
जलेबी गाने को मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है. वहीं, दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आ रही है.
इस डांस वीडियो में वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं. वहीं, इसमें सपना के ड्रेस की भी खूब तारीफ हो रही है.
Also Read: इस गाने पर सपना चौधरी ने किया जानलेवा डांस, ठुमके देख लोग लगे झूमने
सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










