VIDEO : सपना चौधरी ने अपनी मां के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख फैंस के उड़े होश
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Jun 2020 12:58 PM
Sapna Choudhary Dance Video With Mother: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगाती हैं तो उनके चाहने वालों के होश उड़ जाते है. इन दिनों सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. हाल ही में सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां के साथ कमाल का डांस करती नजर आ रही है. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है.
Sapna Choudhary Dance Video With Mother: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगाती हैं तो उनके चाहने वालों के होश उड़ जाते है. इन दिनों सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे है. हाल ही में सपना का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां के साथ कमाल का डांस करती नजर आ रही है. इंटरनेट पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है.
सपना चौधरी अपनी मां के साथ सुपरहिट गाने ‘गजबन पानी ने चली’ पर डांस करती नजर आ रही है. वीडियो में सपना देसी लुक्स के बजाय वेस्टर्न लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्राउन पैंट और शर्ट पहनी है. जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सपना चौधरी की मां सूट में नजर आ रही हैं. ये वीडियो देख कर फैंस सपना और उनकी मां दोनों की खूब तारीफ कर रहे है. वहीं, इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है और मुकेश जाजी ने इसके बोल लिखे हैं. अमन जाजी ने इसका संगीत दिया है.
सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और डांस वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आते हैं. सपना इन दिनों लाइव स्टेज शो को बेहद मिस कर रही हैं.
Also Read: सपना चौधरी ने काले रंग के सूट में जमकर लगाए ठुमके, ‘भूचाल’ गाने पर किया धांसू डांससपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










