Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी के इस गाने को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज, देसी क्वीन के डांस ने जीता दिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2022 2:28 PM

सपना चौधरी का 'नाचण की तोल' गाना जबरदस्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गाने में सपना शानदार डांस कर रही है. बता दें कि सपना आज एक जाना- पहचाना नाम है.
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो को देखना फैंस काफी पसन्द करते है. सपना का ‘नाचण की तोल’ सॉन्ग कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. इसपर अबतक 2,415,482 व्यूज आ गए है औऱ व्यूज की गिनती बढ़ ही रही है. वीडियो में सपना और भरत नेगी है. इसे यूके हरियाणवी ने गाया है और इसके बोल प्रेम जांगड़ा ने लिखे है. गाने में देसी क्वीन ग्रीन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही है. इसे व्हाइट हिल धाकड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. हर बार की तरह इस वीडियो में भी सपना जबरदस्त डांस करती दिख रही है. उनके एक्सप्रेशन कमाल के है. सपना के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. हर कोई उनके डांस वीडियो को खूब एंजॉय करता है. उनके ठुमकों पर उनके चाहने वाले अपना दिल हार जाते है. देसी क्वीन इंस्टाग्राम पर खूब रील्स वीडियोज पोस्ट करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए