Sapna Choudhary Video : सपना चौधरी ने 'कुर्ता-पजामा' गाने पर किया जबरदस्त डांस, बिल्कुल मिस ना करें ये वायरल VIDEO

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. अपने डांस से सपना चौधरी हर किसी को दीवाना बना देती है. इन दिनों सपना का हरियाणवी सॉन्ग 'कुर्ता पजामा' पर डांस वीडियो ताबड़तोड़ देखा जा रहा है. सपना का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जब डांस करती है तो लोग उनके ठुमकों के दीवाने हो जाते हैं. अपने डांस से सपना चौधरी हर किसी को दीवाना बना देती है. इन दिनों सपना का हरियाणवी सॉन्ग ‘कुर्ता पजामा’ पर डांस वीडियो ताबड़तोड़ देखा जा रहा है. सपना का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
हरियाणवी गाना ‘कुर्ता पजामा’ पर सपना चौधरी का डांस वीडियो यूट्यूब पर इन दिनों गदर मचाए हुए है. सपना के इस डांस वीडियो को सोनोटेक पंजाबी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया है. वो गाने में पटियाला सूट पहने नजर आ रही हैं. इस सुपरहिट सॉन्ग को रुचिका जांगिड़ ने गाया है. इस वीडियो में सपना शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. अब तक इस वीडियो पर 6,414,606 व्यूज आ चुके है.
वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. उनका डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है. लोग अपने- अपने फोन में उनका डांस कैद कर रहे है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.
हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इन तसवीरों में वो मांग में सिंदूर भरे नजर आ रही थी. उन्होंने पीले कलर का सलवार सूट पहन रखा है. साथ ही खुले बालों और मांग में सिंदूर लगाए बेहद ही खूबसूरत मुस्कान के साथ नजर आ रही हैं. तसवीर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा था, ‘बीमार हैं वो हमें मुस्कुराता देखकर, ढूंढ दो कोई हकीम उनके लिए’.
वहीं, हाल ही में लंबे इंतजार के बाद सपना का नया गाना ‘जलेबी’ रिलीज हुआ था. जलेबी गाने को मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है. वहीं, दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आ रही है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




