ePaper

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, ठुमके देख झूमने लगे लोग

Updated at : 22 Jul 2020 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Sapna Choudhary: सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, ठुमके देख झूमने लगे लोग

Sapna Choudhary Dance Video: अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जा रहे हैं. इस कड़ी में सपना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो हरियाणवी सॉन्ग 'लक कसुता' पर जबरस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

विज्ञापन

Sapna Choudhary Dance Video: अपने डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो खूब देखे जा रहे हैं. इस कड़ी में सपना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो हरियाणवी सॉन्ग ‘लक कसुता’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनका ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है.

सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी गाना ‘लक कसुता’ पर कातिल डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं. सपना डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूट सलवार पहने नजर आ रही हैं. अब तक इस गाने पर 1,950,496 व्यूज आ चुके है औऱ इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है.

वीडियो में सपना अपने शानदार डांस से दर्शकों को दीवाना बना रही है. उनका डांस देखने के लिए स्टेज के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है. लोग अपने- अपने फोन में उनका डांस कैद कर रहे है. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

Also Read: Sapna Choudhary New Song Jalebi: सपना चौधरी का नया गाना ‘जलेबी’ रिलीज, नहीं देखा तो तुरंत देखिए VIDEO

वहीं, हाल ही में सपना चौधरी का नया गाना ‘जलेबी’ (Jalebi) रिलीज हुआ है. जलेबी गाने को मशहूर सिंगर राजू पंजाबी और मीनाक्षी पंचाली ने गाया है. इस गाने को सपना चौधरी और बिंदर दनोदा पर फिल्माया गया है. इस गाने के बोल बिंदर दनोदा ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक वीआर ब्रॉस ने दिया है. वहीं, दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसन्द आ रही है.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola