घरेलू हिंसा विवाद के बीच सपना चौधरी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बोलीं- लोगों का काम है कहना

Updated:
विज्ञापन

Sapna Choudhary की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sapna Choudhary: पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच सपना चौधरी का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपने संदेश में उन्होंने लोगों की बातों को नजरअंदाज कर मुस्कुराते रहने की सलाह दी है. फैंस इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं.

विज्ञापन

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर, सिंगर और अभिनेत्री सपना चौधरी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप लगाने के बाद मामला अदालत तक पहुंच चुका है. इसी बीच सपना चौधरी का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

वीडियो में दिखा सपना का आत्मविश्वास

सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में वह हरियाणवी गाने की धुन पर मुस्कुराते हुए परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. फिरोजी रंग के सूट में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में सपना पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रही हैं और उनके चेहरे की मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींचा है.

कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान

वीडियो से ज्यादा चर्चा उसके कैप्शन की हो रही है. सपना ने लिखा, “सुनो सखी…, कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे? उनका काम है कहना, तुम बस बनी रहो बहरा और अपने चेहरे की मुस्कान को बरकरार रखो.”

सपना का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे उनकी निजी जिंदगी में चल रहे विवादों से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ फैंस इसे सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संदेश मान रहे हैं.

अदालत से मिली अंतरिम राहत

घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में दिल्ली की एक अदालत ने सपना चौधरी को अंतरिम राहत प्रदान की है. अदालत ने अगली सुनवाई तक वीर साहू को सपना से संपर्क करने या उनके निवास स्थान पर जाने से रोकने का आदेश दिया है. यह फैसला उनकी सुरक्षा और पेशेवर गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया.

2020 में हुई थी शादी

सपना चौधरी और वीर साहू ने साल 2020 में शादी की थी. दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चा में रही थी. इस दंपति के दो बेटे भी हैं. फिलहाल यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है और अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तारीख तय की है.

इस बीच सपना चौधरी का यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पहुंचे आमिर खान-गौरी स्प्रैट, वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola