ePaper

Sana Khan ने बुर्ज खलीफा में पी 24K सोने वाली चाय, एक कप की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated at : 23 Mar 2022 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Sana Khan ने बुर्ज खलीफा में पी 24K सोने वाली चाय, एक कप की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी सना खान इन-दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही है. अब सना ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है. जिसमें अदाकारा बुर्ज खलीफा के टॉप पर बैठकर 24K सोने की चाय पीती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती थी. हालांकि कुछ साल पहले सना ने खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर कर लिया और गुजरात के बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ दी. अब एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. सना अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए अपने डे-टू-डे लाइफ की जानकारी देती रहती है. अब एक बार फिर सना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें पोस्ट की है.

सना इन तसवीरों में बुर्ज खलीफा के के सबसे ऊंचे रेस्टोरेंट पर अपने पति के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करती दिखाई दे रही है. यही नहीं सना यहां 24 कैरेट की गोल्ड प्लेटेड चाय का भी मजा ले रही हैं. सना जिस चाय को पी रही है, वह काफी मंहगी है. इसकी कीमत लगभग 160 दिरहम थी, जिसे भारतीय मुद्रा में बदलने पर लगभग 3,300 रुपये है. आपको बता दें कि सना खान इन दिनों दुबई में अपने पति मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ वेकेशन मना रही हैं. वहां की अपडेट्स एक्ट्रेस फैंस के साथ शेयर कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CbUS272ANCi/

आपको बता दें कि सना के पति, मुफ्ती अनस सैयद सूरत, गुजरात के एक व्यापारी और इस्लामी विद्वान हैं. उनका परिवार हीरे का कारोबार करता है. सैयद 21 नवंबर, 2020 को सना से शादी करने के बाद से सुर्खियों में आ गए थे. अनस के पास कई आलीशान बंगले और शानदार कारें हैं. अनस सईद भले ही सादगी भरी जिंदगी जीते हैं और साधारण कुर्ता-पजामा और जूते पहनते हैं, पर इनकी कीमत लाखों में है.

सना अनस की पहली मुलाकात

सना खान ‘बिग बॉस 6’, ‘जय हो’, ‘टॉइलट- एक प्रेम कथा’ और ‘वजह तुम हो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सना ने कहा था कि , अनस से उनकी पहली मुलाकात 2017 में मक्का मदीना में हुई थी. उन्होंने कहा कि ‘उस दिन यह छोटी सी मुलाकात थी. अनस को मुझसे मुस्लिम स्कॉलर के रूप में मिलवाया गया था. मैं यह बात साफ करना चाहती हूं कि वह मुफ्ती नहीं आलिम हैं. 2018 के आखिर में उनको कॉन्टैक्ट किया था, मुझे धर्म से जुड़े कुछ सवाल पूछने थे. फिर एक साल बाद 2020 में हम फिर से कनेक्ट हुए और शादी कर ली.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola