Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सलमान खान की हीरोइन बनेंगी अक्षरा की बेटी! लीप के बाद शो में लेंगी एंट्री

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है और दर्शक इसे लेकर काफी उत्साहित है. लीप में कौन मुख्य किरदार निभाएगा, इसके लिए कई नाम सामने आ चुके है. अब एक और एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिसने सलमान खान के साथ काम किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में हमेशा रहता है. शो में जल्द ही लीप आएगा और पूरी कहानी बदल जाएगी. कहानी कैसी होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. आए दिन एक्टर्स के नाम सामने आते है, जो लीप के बाद लीड रोल निभा सकते है. सीरियल में अबतक तीन लीप आ चुके हैं और चौथा जेनरेशन लीप आएगा. हिना खान के साथ शो की शुरूआत हुई थी और अब इसमें हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका निभाते है, हालांकि लीप के बाद दोनों किरदार शो को अलविदा कह देंगे और उनकी जगह नये लोग लेंगे. इस बीच सुनने में आया था कि अक्षरा की बेटी का रोल महिमा मकवाना निभाएंगी. अब इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में महिमा मकवाना की एंट्री!
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए कई एक्ट्रेसेस का नाम अबतक आ चुका है. इसके एक नाम महिमा मकवाना का भी है. महिमा सपने सुहाने लड़कपन में काम कर चुकी है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इन दिनों वो छोटे पर्दे से दूर है. इस बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी पर उनकी वापसी जान फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. हालांकि वो शो में एंट्री नहीं ले रही. इस बारे में उन्होंने खुद को बताया था.
https://www.instagram.com/p/CWvfrYWI_xV/
महिमा मकवाना नहीं बनेंगी अक्षरा की बेटी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी एंट्री को लेकर महिमा मकवाना ने टेलीचक्कर से इंटरव्यू में कहा, “सच में? क्या बात कर रहे हो आप, एक काम करो, आप ये रिश्ते के साथ और ऐसे 4-5 और प्रोजेक्ट्स अपने हिसाब से. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. ऐसा कुछ नहीं हुआ है, मुझे ये रिश्ता के बारे में कोई कॉल नहीं आया है. लेकिन, शो इतने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए टीम को शुभकामनाएं. लेकिन नहीं, बिल्कुल नहीं.”
https://www.instagram.com/p/CXOiwfmjFtJ/?img_index=1
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अनिता राज की एंट्री
वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में फीमेल लीड के लिए हेली शाह, जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन, हेली शाह का भी नाम सामने आ रहा है. अब इंडिया फोरम से बातचीत के दौरान हेली शाह ने लीप के बाद शो में प्रणाली राठौड़ की जगह लेने की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि, “नहीं, यह बिल्कुल झूठी खबर है. मुझे नहीं पता कि यह कहां से आई, लेकिन इस समय शो के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया गया है.” ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अनिता राज की एंट्री होने वाली है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माता राजन शाही ने पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि, “हां, यह सच है कि अनीता राज को फाइनल कर लिया गया है. वह ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए सीजन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. हालांकि अभी ये रिवील नहीं हुआ है कि वो कौन सा किरदार प्ले करेंगी. लेकिन कहा जा रहा है कि वो सपोर्टिंग किरदार निभाएंगी.
जानें हर्षद चोपड़ा के बारे में
हर्षद चोपड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु का किरदार निभाते है. एक्टर ने 2006 में, ने जी टीवी के शो ममता के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें टीवी शो में करण श्रीवास्तव की भूमिका मिली. इसके बाद, वह सब टीवी के लेफ्ट राइट लेफ्ट में कैडेट अली बेग की भूमिका के लिए लोकप्रिय हो गए. उनके खाते में कई लोकप्रिय टीवी शो हैं जिनमें बेपनाह, तेरे लिए, किस देश में है मेरा दिल और धरमपत्नी समेत अन्य शामिल हैं. 2016 में, एक्टर ने जयदीप चोपड़ा की कॉमेडी-ड्रामा द एंड राहुल के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




