Lockdown के बीच Salman Khan ला रहे अपना गाना, जानिए रिलीज डेट…

Salman Khan कोरोना पर एक स्पेशल गाना लेकर आ रहे है. इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया.
Salman khan karona song will release on monday: कोरोना वायरस को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) लगातार लोगों को अवेयर करते आ रहे हैं. सलमान हर तरह से लोगों की मदद कर रहे है. चाहे बात डानेशन की हो या खाना भेजने की, भाईजान दिल खोल कर मदद कर कर रहे है. अब सलमान खान कोरोना (Salman Khan Karona Song) पर एक स्पेशल गाना लेकर आ रहे है. इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर किया.
Also Read: कोरोना वॉरियर्स पर हमला करने वालों को Salman की डांट, बोले- ‘घरवालों की अर्थी उठाओगे क्या..’सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम और टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. सलमान खान ने अपने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि कल मेरे यूट्यूब चैनल पर ये गाना रिलीज किया जाएगा. उम्मीद करता हूं कि आप इसे हैंडल कर पाएंगे’.
इस गाने की रिकॉर्डिंग हो गई है. वीडियो सॉन्ग 22 अप्रैल को यूट्यूब पर होगा. वहीं ऑडियो के लिए आपको 27 अप्रैल का इंतजार करना पड़ेगा. 27 अप्रैल को इसका ऑडियो वर्जन भी जारी कर दिया जाएगा. इस गाने के टीजर में दी गई जानकारी से पता चल रहा है कि इसे साजिद नाडियाडवाला ने कंपोज किया है और इसके बोल खुद सलमान खान ने हुसैन दलाल के साथ मिलकर लिखे हैं.
So I’m posting from my handle to let you know that tmmrw on my YouTube channel, mine kya? It’s ours! Song out tmrw on it, hope u can handle it. #PyaarKaronaOutTomorrow @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @adityadevmusic @hussainthelal #stayhome #lockdown #newmusic #indiafightscorona pic.twitter.com/YkjValby68
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 19, 2020
इससे पहले दबंग सलमान खान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो लॉकडाउन तोड़ने वालों पर काफी गुस्सा किया था. इस वीडियो में सलमान ने कहा कि जो लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं वो बहुत बहादुर हैं, लेकिन क्या वो इतने बहादुर हैं कि अपनी गलती की वजह से अपने घरवालों की जान खतरे में डालेंगे और फिर उनकी अर्थी उठाओगे? सलमान ने कहा कि ये ऐसे बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है और अगर अब भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो ये धीरे-धीरे पूरे देश को खत्म कर देगी.
सलमान खान ने अपने वीडियो में आगे बताया कि उनका पूरा परिवार इस समय फार्म हाउस पर मौजूद है और उन्होंने एक नियम बना लिया है, जिसके तहत न ही कोई उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है. सलमान खान ने वीडियो में कोरोना वायरस पर बात करते हुए कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा. वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा.
सलमान ने कहा कि जो डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी आपके चेकअप के लिए आ रहे हैं आप उनपर पत्थर बरसा रहे हैं. आइसोलेशन से संक्रमित भागे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लग रहा कि उन्हें कोरोना नहीं होगा लेकिन चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैली जा रही है. हर बात के दो पहलू होते हैं. इस बात के भी हैं एक ये कि हम सब रहे, दूसरे ये कि कोई न रहे. सलमान ने आगे कहा कि कि ऐसा नौबत न आ जाए कि आपको समझाने के लिए सेना बुलानी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










