Salaar Re-Release Box Office Collection Day 1: प्रभास की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन कमा लिए करोड़ों
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2025 3:32 PM
salaar re release box office collection day 1
Salaar Re-release Box Office Collection Day 1: प्रशांत नील की ओर से निर्देशित सालार पार्ट 1- सीजफायर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ओपनिंग डे पर इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिसपांस मिला है. आइये जानते हैं इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.
Salaar Re release Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर तेलुगु एक्शन ड्रामा सालार: पार्ट 1 सीजफायर, 21 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म जब पहली बार दिसंबर 2023 में आई थी, तो उस समय इसने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 406.45 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 617.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. री-रिलीज को लेकर भी दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कितनी कमाई की.
सालार री-रिलीज ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सालार ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि प्रभास स्टारर किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी री-रिलीज ओपनर है. हालांकि मूवी को उत्तर भारत में रिलीज नहीं किया गया, अन्यथा, इसकी ओपनिंग और भी अधिक हो सकती थी. 2023 में पहले दिन मूवी ने 90.7 करोड़ रुपये की भारी कमाई की थी.
सालार देखकर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
सालार को फिर से थियेटर्स में देखने पहुंचे यूजर्स ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने कहा, “रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव?? मैं फिर से इसे थियेटर्स में देख रहा हूं, #SalaarRelease #Salaar #Prabhas.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं इस रोमांचक अनुभव को सहेज कर रखूंगा… एक्शन और थ्रिलर देखकर मजा आ गया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”प्रभास की मूवी देखकर रोंगटे खड़े हो गए… मजा आने वाला क्लाइमैक्स.” रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 270 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है.
सलार के बारे में
सालार की कहानी देवा और वरदा के रिश्ते के बारे में है, जो कि स्टोरीलाइन का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. उनकी दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता उनके छोटे से गांव में राजनीतिक मुद्दों और सत्ता संघर्ष को सामने लाती है. इसमें प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रीया रेड्डी, श्रुति हासन, हर्ष रोशन, रामचंद्र राजू, ईश्वरी राव और बॉबी सिम्हा मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है.
यह भी पढ़ें- Salaar Re-Release Box Office Collection: सालार ने ओपनिंड डे पर कमाए इतने करोड़, तोड़ा तुम्बाड का रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज, अक्षय कुमार संग ये स्टार्स आएंगे नजर, कहानी होगी जबरदस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










