Saba Ibrahim ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली- दीपिका भाभी और छोटू मेरे ही घर में…

Updated:
विज्ञापन
Saba Ibrahim ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली- दीपिका भाभी और छोटू मेरे ही घर में…

सबा इब्राहिम ने एक बार फिर ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब दिया है. जहां बीते कुछ दिनों से उनके बारे में कहा जा रहा था कि वह अपने घर में किसी को रहने नहीं देती हैं. जिसके बाद यूट्यूबर ने कहा कि मेरी भाई और उनका बेटा ऊपर ही रह रहा है.

विज्ञापन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इन-दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि दोनों के घर प्यारा सा राजकुमार आया है. हाल ही में कपल अस्पताल से अपने बेटे को घर लेकर आये हैं, जहां बेबी का ग्रैंड वेलकम हुआ. शोएब के पापा और अम्मी अपने पोते को देखकर इमोशनल हो गये. अब दीपिका अपने बेबी के साथ ननद सबा इब्राहिम के घर में रह रही हैं, लेटेस्ट ब्लॉग में सबा ने बताया कि बेबी के घर में आने से क्या-क्या बदलाव हुआ है.

बेबी के आने से घर में आई खुशियां

सबा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में याद किया कि लोग अक्सर उनके बारे में नेगिटिव कमेंट किया करते थे, वे किसी को भी अपने घर में नहीं रहने देती. उन्होंने साझा किया, “भैया भाभी अस्पताल से वापस आ गए हैं और उन्होंने खुद कहा है कि ऊपरी मंजिल पर रहेंगे. मैंने हमेशा कहा है कि मेरा घर खुला है. मेरे भाई ने मुझे फोन किया और कहा कि वे मेरे घर में रहेंगे, क्योंकि उनके नए घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है. नए पेंट की खूशबू से बेबी को प्रोब्लम होगा. मैं हमेशा चाहता था कि वे जब चाहें तब रहें.”

नेगिटिव कमेंट पर क्या बोली सबा इब्राहिम

सबा ने आगे कहा, “यह मेरा घर है, लेकिन दोस्तों ये सिर्फ मेरा घर नहीं है. यह मेरे परिवार सभी का है. मैं हमेशा हर किसी से कहती हूं कि चाहे मैं जहां भी रहूं, जिसको जब जरूरूत है, वो घर में आकर रह सकता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सोचते हैं कि मैं अपना घर नहीं देती. मुझे लगता है कि इसे सही ठहराने का कोई कारण नहीं है. अम्मी बोलीं- सही वक्त पर सबको पता चल जायेगा. कुछ दिन पहले, मैं वास्तव में आहत हुई थी और मैंने सब कुछ समझाने के बारे में सोचा.” सबा और शोएब की मां ने कहा, ”घर हो या कुछ भी हम इसे सबके साथ शेयर करने का सोचना है.”

Also Read: Dipika Kakar के बेटा बिल्कुल है मां की कार्बन कॉपी, शोएब इब्राहिम बोले- मेरी ये चीज… VIDEO

सबा इब्राहिम ने बेबी को दी गिफ्ट

इसी ब्लॉग में सबा इब्राहिम ने बेबी के लिए ढेर सारी शॉपिंग भी की. उन्होंने भाभी दीपिका को सोने के कंगन गिफ्ट किये और बेबी को कई गिफ्ट भी दिये. एक्ट्रेस को भी तोहफे पसंद आये और उन्होंने सबा को कहा कि बुआ थैंक्यू. ये सब देखकर शोएब हैरान दिखे और उनकी बहन सबा ने कहा, ‘ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाभी ने हमें भी गिफ्ट दिया है.’ दीपिका ने सबा को गले लगाया और चिढ़ाते हुए कहा, “यह हमारे बीच है.” शोएब और दीपिका 21 जून को माता-पिता बने और तब से परिवार में सभी लोग खुशी के मूड में हैं.

शोएब इब्राहिम ने बेटे के जन्म की दी थी खुशखबरी

बता दें कि 21 जून, 2023 को, दीपिका कक्कड़ ने बेटे को जन्म दिया था. शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये खुशखबरी साझा की थी. उन्होंने कहा, “अल्हम्दुलिल्लाह, आज 21 जून 2023 की सुबह हमारा बेटा आया है. यह समय से पहले हुई डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है. हमें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखें.” दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ में शोएब के साथ स्क्रीन शेयर किया था. शो में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया. उन्होंने 2018 में शादी कर ली और पांच साल बाद, यह जोड़ा एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बन गए.

Also Read: Who Is Elvish Yadav: कौन हैं एल्विश यादव, जिसने बिग बॉस OTT 2 में मारी धमाकेदार एंट्री, अभिषेक से है गहरा नाता

सबा इब्राहिम के बारे में

टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम एक पॉपुलर यूट्यूबर है. उनके ब्लॉग वीडियोज पर मिलियन व्यूज आते है. सबा इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है. यूट्यूब पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. सबा इब्राहिम का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. पहले वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती थी. सबा इब्राहिम ने इसी साल 6 नवंबर को खालिद मियाज से निकाह किया था. खालिद को सबा प्यार से सनी कहती है. दोनों सात साल से रिलेशनशिप में थे. सबा और खालिद की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. शोएब ने अपनी बहन की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. शादी की तसवीरें और वीडियोज सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. अब सनी संग निकाह के बाद वह मौदाहा में रह रही है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola