Saba Ibrahim का मिसकैरेज के बाद कैसा है हाल? पति सनी बोले- सबा ने बहुत हिम्मत…

सबा इब्राहिम के लेटेस्ट ब्लॉग में खालिद, सबा को कही बाहर लेकर जाते दिखे. सबा कहती है, उनका वजन बढ़ गया है और इस वजह से उन्हें कोई भी कपड़ा फिट नहीं आ रहा. वहीं, सनी मदर्स डे पर खास प्लान बनाते दिखे.
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) अपने ब्लॉग को लेकर चर्चा में रहती है. सबा ने कुछ समय पहले अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. हालांकि इसके बाद ही उन्होंने खुलासा किया कि उनका मिसकैरेज हो गया. उनके मुश्किल समय में पूरा परिवार उनके साथ दिखा. नये ब्लॉग में सबा को उनके पति खालिद घूमाने ले गए.
सबा इब्राहिम का ब्लॉग
सबा इब्राहिम के लेटेस्ट ब्लॉग में खालिद, सबा को कही बाहर लेकर जाते दिखे. सबा कहती है, उनका वजन बढ़ गया है और इस वजह से उन्हें कोई भी कपड़ा फिट नहीं आ रहा. खालिद इसपर कहते है, उन्हें टेंशन नहीं लेने की जरूरत है. काफी दिनों बाद सबा वीडियो में खुश नजर आई. वो रात में गेटवे ऑफ इंडिया घूमने गए.
मदर्स डे पर खास प्लान
मदर्स डे पर सनी पूरे परिवार को बिरयानी बनाकर खिलाने का प्लान बनाते है. जिसके बाद सारा परिवार साथ बैठकर खाते है. वहीं, अम्मी सबा को खुश देखकर काफी खुश हो जाती है. साथ ही अपने सारे बच्चों के लिए दुआ मांगती है. ब्लॉग के लास्ट में सबा कहती है कि दिन अच्छा बीता. खालिद कहते है, सबा ने बहुत हिम्मत दिखाई आज, घर का सारा काम किया. मैं बहुत खुश है.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: पहले ही टास्क में इन कंटेस्टेंट्स के छूटे पसीने, 4 सेलेब्स को मिला फियर फंदा
कौन है सबा इब्राहिम?
बता दें कि सबा इब्राहिम का जन्म 23 दिसंबर 1993 को भोपाल में हुआ था. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. इसके साथ ही सबा एक बहुत सक्रिय YouTuber भी हैं और उनके ‘Saba Ka Jahaan’ नाम के चैनल पर 2.64 मिलियन सब्सक्राइबर है. बता दें कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट है. इस खुशखबरी को कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने फैंस को बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










