जानें कौन है Rupali Ganguly की सौतेली बेटी, Anupama एक्ट्रेस पर लगा घर तोड़ने का आरोप, पोस्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Anupama

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई है. एक्ट्रेस पर ईशा वर्मा ने गंभीर आरोप लगाया है और खुद को उनकी सौतेली बेटी बताया है. ईशा के पोस्ट के मुताबिक, रुपाली एक निर्दयी औरत है.

विज्ञापन

Rupali Ganguly Step-Daughter Post: सीरियल अनुपमा से पॉपुलर हुई रुपाली गांगुली अपनी तसवीरों और रील्स को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है. हालांकि इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है. ईशा वर्मा नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि वह रुपाली की सौतेली बेटी है. ईशा ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाया है. ईशा ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि रुपाली एक निर्दयी औरत है और उसने उसे जान से मारने की धमकी दी है. आपको बताते हैं एक्ट्रेस की ये सौतेली बेटी कौन है.

विज्ञापन

कौन है अनुपमा की सौतेली बेटी

दरअसल, रूपाली गांगुली के हसबैंड अश्विन की पहली शादी सपना वर्मा से हुई थी और उनकी दो बेटी भी है. जिसके बाद अश्विन और रुपाली ने साल 2013 में शादी कर ली. कपल का एक बेटा भी है. अश्विन और सपना की बेटी का नाम ईशा वर्मा है. ईशा का Reddit पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पोस्ट में उसने कई चौंक��ने वाली बातें भी लिखी है. हालांकि इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्ट के अनुसार, क्या कोई रुपाली गांगुली की असली स्टोरी जानता है? अश्विन के वर्मा के साथ उनका 12 साल तक अफेयर चला. अश्विन की दो बेटियां है पहली शादी से.

ईशा वर्मा ने लिखा, रुपाली ने बर्बाद कर दी जिदंगी

ईशा वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, “वह एक निर्दयी औरत है जिसने मुझे मेरी बहन से अलग कर दिया. वह कैलिफोर्निया और न्यू जर्सी नें 13-14 साल तक रहे है मुंबई आने से पहले. जब भी मैं अपने पिता को फोन करने की कोशिश करती थी तो, वह चिल्लाना शुरू कर देती थी. उसने अश्विन की असली फैमिली की जिंदगी बर्बाद कर दी और लोगों से कहती है कि ये उनका सच्चा लव मैरिज है. हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों पर अभी तक कुछ कहा नहीं है.

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola