Rubina Dilaik: मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक, पति अभिनव संग प्रेग्नेंसी की अनाउंस, कहा- मेरे बेबी को और भी…

बीते कई दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैली हुई थी कि रुबीना दिलैक मां बनने वाली हैं. कई बार फैंस ने उनकी बेबी बंप को भी देखा था. अब सभी पर विराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही और अभिनव मम्मी-पापा बनने वाले हैं.

रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चित नाम हैं. एक्ट्रेस ने शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. शो में उन्होंने एक ट्रांस महिला का किरदार निभाया था.

बाद में उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था. अभिनेत्री ने शो जीता और खुद को अब तक के सबसे पसंदीदा बिग बॉस प्रतियोगियों में दर्ज कराया.

खैर, रुबीना इन-दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इन-दिनों वह पति अभिनव संग लंदन में छुट्टियां मना रही है. हालांकि फैंस का मानना है कि वह मां बनने वाली हैं.

अब रुबीना दिलैक ने फाइनली अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. उन्होंने पति अभिनव संग अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ फोटोज भी शेयर की.

जल्द ही मां बनने वाली रुबीना फोटोज में ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का शर्ग बी पहना हुआ है. वहीं उनके हसबेंड अभिनव भी व्हाइट हुडी में काफी हैंडसम लग रहे हैं.

फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, हमने वादा किया था कि जब से हमने डेटिंग शुरू की, शादी की और अब हम एक साथ दुनिया को घूमेंगे और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही छोटे यात्री का स्वागत करेंगे!

रुबीना की मां बनने की खबर पूरी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फैंस के साथ-साथ उनके करीबी इस खुशखबरी से काफी ज्यादा खुश हैं. सृति झा, निया शर्मा, चेतना पांडे, आस्था गिल, हिमांशी खुराना जैसी मशहूर हस्तियों ने इस बड़ी खबर पर जोड़े को बधाई देने के लिए कमेंट कर रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ”आप दोनों मेरे फेवरेट जोड़ी है.. और जल्द ही मां-पापा बनने वाले हैं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”रुबीना और अभिनव को बधाई… दोनों जल्द ही बेबी बॉय या फिर बेबी गर्ल के माता-पिता बने.”

साल 2018 में ही रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने पहाड़ियों के बीच एक खूबसूरत शादी की. कथित तौर पर, उन्होंने शादी करने से पहले सात साल तक डेटिंग की.

हालांकि, उनका रिश्ता ख़राब दौर से भी गुज़रा, क्योंकि बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक ने कबूल किया कि वे अलग होने के बारे में सोच रहे थे. यही कारण था कि उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के लिए बिग बॉस 14 में प्रवेश किया और यह काम कर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










