SS Rajamouli: हॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं एसएस राजामौली, कहा- नयी चीजें करने के लिए हमेशा रहता हूं तैयार

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jan 2023 3:45 PM

विज्ञापन

एस. एस. राजामौली ने कहा, मुझे लगता है कि हॉलीवुड में फिल्म बनाना दुनिया के हर एक फिल्मकार का सपना होता है. मैं उनसे अलग नहीं हूं, मैं भी नई चीजें करने को तैयार हूं. उन्होंने कहा, हो सकता है कि हॉलीवुड में पहली फिल्म वह किसी के साथ मिलकर बनाएं.

विज्ञापन

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक एस. एस. राजामौली इन-दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य फिल्मकार की तरह वह भी एक दिन हॉलीवुड फिल्म बनाने की इच्छा रखते हैं, हालांकि उनके लिए हॉलीवुड की डगर आसान नहीं होगी.

कला के क्षेत्र में आजादी है पसंद

राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने अमेरिका में आयोजित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समारोहों में कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं. राजामौली ने अमेरिकी समाचार पत्रिका एंटरटेनमेंट वीकली से कहा, मुझे लगता है कि हॉलीवुड में फिल्म बनाना दुनिया के हर एक फिल्मकार का सपना होता है. मैं उनसे अलग नहीं हूं, मैं भी नई चीजें करने को तैयार हूं. ‘मगधीरा’, ‘बाहुबली’, ‘ईगा’ जैसी हिट फिल्में दे चुके राजामौली ने कहा कि वह थोड़ी उलझन में हैं, क्योंकि उन्हें कला के क्षेत्र में वह आजादी पसंद है, जो उन्हें तेलुगु फिल्म बनाते समय मिलती है.

राजामौली बोले- भारत में मैं तनाशाह हूं

राजामौली ने कहा, ”भारत में, मैं तनाशाह हूं. मुझे कोई नहीं बताता कि फिल्म कैसे बनाएं.” राजामौली ने कहा कि हो सकता है कि हॉलीवुड में पहली फिल्म वह किसी के साथ मिलकर बनाएं. बता दें कि राजामौली और फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर इन-दिनों अमेरिका में हैं. उनकी फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में नामित किया गया है.

Also Read: अवतार के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने की RRR फिल्म की तारीफ, आलिया भट्ट बोली- क्या खूबसूरत सुबह है…
आरआरआर ने जीते कई अवॉर्ड्स

आरआरआर फिल्म ने ‘क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स’ में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म और ‘नाटु नाटु’ के लिए ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर का पुरस्कार अपने नाम किया है। इससे पहले गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में भी ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ गीत की श्रेणी में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया. तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है. ‘नाटु नाटु’ का मतलब ‘नाचना’ है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola