Neha Kakkar संग तलाक की खबरों पर रोहनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने हिसाब से जीना…

Neha Kakkar
Rohanpreet On Divorce With Neha Kakkar: रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ के बीच एक मजबूत और प्यार भरा रिश्ता है. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यारी फोटोज शेयर करते रहते हैं. हालांकि कई दिनों से उनकी तलाक की अफवाहें है. अब रोहनप्रीत ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Rohanpreet On Divorce With Neha Kakkar: एक सेलेब्रिटी कपल को तरह-तरह की अफवाहों से गुजरना पड़ता है. शादी से लेकर तलाक और प्रेग्नेंसी तक, उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चर्चा में रहती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी. पिछले कुछ समय से चर्चा में रहने वाले सेलिब्रिटी कपल में से एक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हैं. सोशल मीडिया पर रूमर्स है कि कपल के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के तलाक की भी अफवाहें है. अब रोहनप्रीत ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
नेहा कक्कड़ संग तलाक की अफवाहों पर क्या बोले रोहनप्रीत सिंह
रोहनप्रीत सिंह ने नेहा कक्कड़ संग तलाक की अफवाहों पर बात की. उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “अफवाहें तो अफवाहें हैं. वो सच थोड़ी है. वो तो बस बनाई बातें हैं. कल कोई कुछ कहेगा, परसो कोई कुछ बोलेगा, तो उसे अपने निजी रिश्तों पर असर नहीं होने देना चाहिए.
तलाक की अफवाहें फैलाने वालों को क्या कहा रोहनप्रीत ने
रोहनप्रीत ने ये भी कहा कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. ऐसी रूमर्स से किसी को परेशान नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, “लोगों का काम है, उनको करने दो अगर उन्हें मजा आ रहा है, ये करके. हमारी जो जिंदगी है, चल रही है उसे हम अपने हिसाब से जीते हैं. कहते हैं न बात उसी की होती है, जिसमें कोई बात हो. तो बात होती रहनी चाहिए जिसे पता चलेगा आप आगे बढ़ रहे हैं.
रोहनप्रीत सिंह ने अपने करियर को लेकर ये बात कही
रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में शादी की थी. रोहनप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत एक रियलिटी शो से की थी. एक्टर ने इसपर कहा, जीवन में इतना लंबा सफर तय करके वास्तव में धन्य महसूस करता हूं. यह भगवान का आशीर्वाद है कि मैं यहां हूं और यहां तक पहुंचा हूं. जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मेरे दिल में बहुत आभार होता है. वो भी एक दिन था और आज का भी एक दिन है और कहां कहां से निकल कर मैं यहां तक पहुंचने और जीवन में आगे बढ़ने में कामयाब रहा.
Also Read- Indian Idol 14 से नेहा कक्कड़ की छुट्टी, श्रेया घोषाल लेंगी जगह, बोलीं- रियलिटी शो में एक प्रतियोगी…
Also Read- Neha Kakkar Pregnant: मां बनने वाली हैं नेहा कक्कड़! खुद सिंगर ने खोला राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










