Rj Mahvash Net Worth: कितनी अमीर हैं युजवेंद्र चहल की मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर

Rj Mahvash Net Worth: भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल पत्नी धनश्री से तलाक के बाद एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं वह है कौन और कितना कमाती हैं?
Rj Mahvash Net Worth: इंडियन क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा फरवरी 2025 में अलग हो गए हैं. इसके बाद क्रिकेटर लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. क्रिकेटर बीते दिन आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच को देखने के लिए एक मिस्ट्री के साथ पहुंचे थे. इस मिस्ट्री गर्ल ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर युजवेंद्र के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा, ‘‘कहा था ना जीता के आउंगी. मैं टीम इंडिया के लिए लकी हूं.’ ऐसे में फैंस को इन दोनों के बीच कोई खिचड़ी पकते नजर आ रही है. साथ ही वह यह जानने के लिए बेकरार हैं आखिर यह कौन है और कितनी आमिर हैं? ऐसे में आइए आपको बताते हैं सबकुछ.
कैसे हुई डेटिंग रूमर्स की शुरुआत?
युजवेंद्र चहल की मिस्ट्री गर्ल का नाम आरजे महविश है. महविश पहली बार युजवेंद्र की एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए लाइमलाइट में आई थीं, जिसने उनकी और क्रिकेटर के रिश्ते को हवा दी थी. हालांकि, महविश ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात को साफ़ कर दिया था कि वह और युजवेंद्र सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन्हें एक बार फिर साथ में देखकर एक बार फिर रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गई हैं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
कौन है आरजे महविश?
महावश अमू पेशे से एक हिंदी आरजे हैं, जिनका जन्म 27 अक्टूबर 1996 में उत्तर प्रदेश में हुआ था. महविश एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं, जो अपने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियोज कर लोगों को एंटरटेन करती हैं. इसके अलावा वह लेखिका और होस्ट हैं. महविश ने अपने करियर के दौरान कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं. साथ ही उन्होंने लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दौरान ब्रेट ली, सुरेश रैना और क्रिस गेल जैसे पॉपुलर क्रिकेटर्स के साथ एक प्रैंक वीडियो भी बनाया था. इंस्टग्राम पर 1.7 फॉलोवर्स हैं.
आरजे महविश की नेट वर्थ
आरजे महावश के नेटवर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेटवर्थ 35 लाख रूपए है. वहीं, उनकी मंथली इनकम लगभग 70 से 80 हजार रूपए है. जबकि, आरजे महावश की वार्षिक इनकम 8 से 9 लाख रूपए के बीच रिपोर्ट्स में बताई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










