‘'मुंह से सुपारी निकाल लेती...'' जूठे मुंह बप्पा के कान में फुसफुसाती दिखीं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की 'क्रिस्टियन' पत्नी लिजेल, VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा गणपति विसर्जन के दौरान पूजा में कुछ खाते हुए नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. लोगों ने उन्हें 'मुंह से सुपारी निकालने' से लेकर 'झूठे मुंह' पूजा करने तक के ताने दिए. विवाद बढ़ने पर लिजेल ने ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए करारा जवाब दिया है. जानें उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन

Remo D’Souza Wife Lizelle Trolled: गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में लिजेल पूजा के दौरान कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. आखिर वीडियो में ऐसा क्या था, जिस पर विवाद हो गया और लिजेल ने क्या कहा? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

गणपति उत्सव के दौरान पूजा-पाठ और प्रसाद का विशेष महत्व होता है. रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा गणपति बप्पा की विदाई के दौरान पूजा में शामिल हुई थीं. इसी दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वह कुछ खाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

View on Instagram

यह वीडियो गणपति विसर्जन के दौरान का है. कुछ यूजर्स ने उनके इस अंदाज पर आपत्ति जताई. इस तरह एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया. इसे लेकर लिजेल को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस पूरे मामले पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

ये भी पढ़ें: क्या तलाक के 4 साल बाद कोंकणा को फिर मिला प्यार? 'चितवन' फेम अमोल पाराशर के साथ रिश्ते को किया 'Soft Launch'

इंस्टाग्राम यूजर ने किया कमेंट - मुंह से सुपारी निकाल लेती 

वीडियो के वायरल होने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स ने  लिजेल को खूब ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, मुंह से सुपारी निकाल लेती.

इंस्टाग्राम यूजर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम यूजर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, झूठे मुंह भगवान के पास आप कैसे जा सकते हो. वहीं एक यूजर ने लिखा, बेसिक etiquette नहीं हैं.

लिजेल के वीडियो पर  कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम
लिजेल के वीडियो पर कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

ट्रोलिंग पर लिजेल ने दिया जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद लिजेल डिसूजा ने प्रसाद खाने को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब दिया और कहा कि “बप्पा सब समझते हैं, वैसे भी मैंने नारियल प्रसाद के तौर पर खाया था. अगर नहीं खाती तो लोग कहते कि देखो, ये प्रसाद का अनादर कर रहीं हैं. इसलिए शांत रहिये”.

 लिजेल का कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम
लिजेल का कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

कौन हैं लिजेल डिसूजा?

लिजेल डिसूजा कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा की पत्नी हैं. वह कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग से भी जुड़ी रही हैं. रेमो और लिजेल की शादी को कई साल हो चुके हैं और दोनों के दो बेटे हैं.

View on Instagram

वहीं रेमो डिसूजा बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं. उन्होंने 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'ए फ्लाइंग जट्ट' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. इसके अलावा वह कई डांस रियलिटी शोज में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: रेमो डिसूजा यानी डांस के पावर हाउस… इतने फिट इंसान को हार्ट अटैक क्यों? पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola