ePaper

रसिका दुग्गल ने शुरू की 'Mirzapur 3' की तैयारी, अली फजल ने भी शेयर किया था फर्स्टलुक

Updated at : 12 Jun 2022 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
रसिका दुग्गल ने शुरू की 'Mirzapur 3' की तैयारी, अली फजल ने भी शेयर किया था फर्स्टलुक

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कहा कि उन्होंने लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज़ "मिर्ज़ापुर" के तीसरे संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने कहा कि उन्होंने लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा सीरीज़ “मिर्ज़ापुर” के तीसरे संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. रसिका ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की जिसमें इस सीरीज के मुख्य किरदारों के नाम के टैग लगे हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने रील के कैप्शन में लिखा, ”मिर्ज़ापुर-तीन की तैयारी.” सीरीज में रसिका दुग्गल, बीना त्रिपाठी के रूप में अभिनय करेंगी.

पहला संस्करण 2018 में आया था

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले ऋतेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित प्राइम वीडियो सीरीज़ का पहला संस्करण 2018 में आया था. दूसरा संस्करण 2020 में रिलीज़ हुआ था, जो भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सीरीज में से एक बन गया था. इस सीरीज के मुख्य किरदार अली फज़ल कुख्यात गैंगस्टर गुड्डू पंडित के रूप में और पंकज त्रिपाठी कुख्यात डॉन कालेन भैया की भूमिका के लिए मशहूर हैं.

https://www.instagram.com/p/CesP0tNIYXV/
अली फजल ने शेयर किया था पहला लुक

अली फजल ने बीते दिनों इस सीरीज से अपना पहला लुक साझा किया था. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ”समय शुरू होता है अब! तैयारी, रिहर्सल, रीडिंग. इसे चालू रखें. लाठी लक्कड़ नहीं, अब जूते और बंदूकें चलेंगी. लगाओ हाथ कमाओ कंटाप! गुड्डू आ रहे हैं अपने आप. ” ‘मिर्ज़ापुर’ में अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग के साथ पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्षिता शेखर गौर भी मुख्य भूमिका में होंगे.

https://www.instagram.com/p/CdcwIK-Ke4d/
मिर्जापुर 2 की कहानी यहां हुई थी खत्म

मिर्जापुर 2 का अंत मुन्ना के मारे जाने के साथ हुआ और कालेन को गोली लगने के बाद शरद शुक्ला ने कालीन को बचा लिया. आगामी सीज़न में मुन्ना की गैर मौजूदगी में कालीन से शरद को सत्ता हस्तांतरण दिखाने की उम्मीद है, भले ही गुड्डू और गोलू के बदला लेने का खेल जारी है. मिर्जापुर का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है. इसे करण अंशुमन और पुनीत कृष्णा ने बनाया है.

Also Read: अनुष्का शर्मा ने समुद्र तट से शेयर की बेहद दिलकश तसवीरें, बोलीं- खुद की फोटो लेने का नतीजा…
मिर्जापुर एक क्राइम-थ्रिलर है

मिर्जापुर एक क्राइम-थ्रिलर है जो भारत के भीतरी इलाकों पर आधारित है. पंकज त्रिपाठी एक माफिया की भूमिका निभाते हैं, अली एक बॉडी-बिल्डर से डॉन की भूमिका निभाते हैं, जिन्होंने कालीन के व्यवसाय को खत्म करने का संकल्प लिया है. अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कालीन के बेटे मुन्ना की भूमिका निभाई है और रसिका दुगल ने उनकी पत्नी बीना की भूमिका निभाई है. श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने गोलू गुप्ता की भूमिका निभाई है, जो कालेन के खिलाफ गुड्डू के साथ हाथ मिलाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola