12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Ranveer Singh Comeback: धुरंधर के बाद रणवीर की बैंड बाजा बारात दोबारा होगी रिलीज, एक्साइटेड हुए फैंस

Ranveer Singh Comeback: 15 साल बाद बैंड बाजा बारात मूवी की थिएटर्स में वापसी होने जा रही है. रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म फिर एक बार बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है. धुरंधर की अपार सफलता के बीच यह री-रिलीज फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. पढे़ं पूरी खबर…

Ranveer Singh Comeback: अगर आपको आज भी अच्छी रोमांटिक फिल्मों की याद आती है, तो खुश हो जाइए. करीब पंद्रह साल पहले बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली बैंड बाजा बारात अब एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है. खबरों के मुताबिक, पीवीआर आईनॉक्स और यश राज फिल्म्स इस फिल्म को जनवरी के दूसरे सप्ताह के आसपास दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं. रणवीर सिंह की हालिया हिट धुरंधर के बाद फैंस के लिए यह बिल्कुल सही मौका है उनकी पहली फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर देखने का.

रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी बैंड बाजा बारात

2010 में आई बैंड बाजा बारात रणवीर सिंह की पहली फिल्म थी, जिसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. दिल्ली की शादियों, भागदौड़, शोर-शराबे और सपनों के बीच बुनी गई यह कहानी दो ऐसे युवाओं की थी, जो खुद का बिजनेस खड़ा करना चाहते हैं. फिल्म की खास बात यही थी कि इसमें प्यार अचानक नहीं होता, बल्कि साथ काम करते हुए, लड़ते-झगड़ते और एक-दूसरे को समझते हुए धीरे-धीरे पनपता है.

थीएटर्स में वापस आना बड़ी बात

यही वजह है कि सालों बाद भी इस फिल्म की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई. आज भी इसके डायलॉग याद किए जाते हैं, गाने सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और श्रुति-बिट्टू की जोड़ी लोगों के दिलों में बसी हुई है. ऐसे में इसका थिएटर्स में वापस आना किसी पुरानी याद को दोबारा जीने जैसा लगता है.

अपने करियर के बेहतरीन दौर में रणवीर

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स की इस फिल्म ने रोमांटिक कॉमेडी को एक नया अंदाज दिया था. बिना ज्यादा ग्लैमर के, आम जिंदगी से जुड़ी कहानी को इस तरह दिखाया गया कि वो दिल से जुड़ गई. वेडिंग बिजनेस सिर्फ बैकग्राउंड नहीं था, बल्कि पूरी कहानी की जान बन गया. आज जब रणवीर सिंह अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं, तो उनकी पहली फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए और भी खास होने वाला है. पीवीआर आईनॉक्स की पुरानी हिट फिल्मों को दोबारा दिखाने की इस पहल से जहां नई पीढ़ी को एक क्लासिक देखने का मौका मिलेगा, वहीं पुराने दर्शक एक बार फिर उसी प्यार, हंसी और इमोशन्स को महसूस कर पाएंगे, जिसने बैंड बाजा बारात को यादगार बना दिया.

यह भी पढ़ें: Akshaye Khanna New Project: धुरंधर के बाद अगली फिल्म महाकाली की शूटिंग में जुटे अक्षय खन्ना, सेट से आईं तस्वीरें

Aniket Kumar
Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel