Ramayan: राम मंदिर में विराजे रामलला, दूरदर्शन पर जल्द शुरू होगा 'रामायण' का प्रसारण, जानें डेट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 30 Jan 2024 8:26 PM
दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था. जबकि रामायण का आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित किया गया था. जब पहली बार रामायण का प्रसारण किया गया था, तो गांव और मोहल्ले में लोगों की भीड़ जम जाती थी.
अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीराम रामलला के रूप में विराजमान हो चुके हैं. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद से लाखों की संख्या में भक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद से अयोध्या में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’ की फिर से टीवी पर वापसी हो रही है.
दूरदर्शन पर जल्द शुरू होगा रामायण का प्रसारण
रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर डीडी नेशनल चैनल पर दिखाया जाएगा. दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को बताया की बहुत जल्द रामायण का प्रसारण किया जाएगा. दूरदर्शन ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, आ गए हैं प्रभु श्री राम! एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’. रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर DD National पर, जल्द देखिए!
आ गए हैं प्रभु श्री राम! एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर #DDNational पर, जल्द देखिए!#Ramayan | @arungovil12 | @ChikhliaDipika | @LahriSunil pic.twitter.com/9tLmm1JB9t
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 30, 2024
कब से शुरू होगा रामायण का प्रसारण
दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण की जानकारी जरूर दे दी गई है, लेकिन डेट को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है. दूरदर्शन आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में रामायण के प्रसारण को लेकर विज्ञापन दिया जा रहा है. जिसमें बताया गया है, धर्म, प्रेम, और समर्पण की अद्वितीय गाथा. एक बार फिर आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’.
Also Read: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले इमाम के खिलाफ फतवा जारी, जान से मारने की धमकी
लॉकडाउन के दौरान भी रामायण का हुआ था प्रसारण
देश में जब कोरोना वायरस के कारण सख्त लॉकडाउन लगाया गया था. लोगों को घर से निकलने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई थी. तब लोगों की मांग पर दूरदर्शन ने रामायण का प्रसारण शुरू किया था. केंद्र सरकार ने ट्वीट कर लोगों को बताया था कि जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का प्रसारण किया जाएगा.
Also Read: Ramayan: रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल को मिली इतनी फीस, जानें माता सीता और हनुमान की सैलरी
25 जनवरी 1987 में दूरदर्शन पर पहली बार शुरू हुआ था रामायण का प्रसारण
गौरतलब है कि दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था. जबकि रामायण का आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को प्रसारित किया गया था. जब पहली बार रामायण का प्रसारण किया गया था, तो गांव और मोहल्ले में लोगों की भीड़ जम जाती थी. लोग सारे काम छोड़कर रामायण देखते थे. रामानंद सागर की रामायण की लोकप्रियता आज भी लोगों में बरकरार है. शो का हर किरदार अमर हो गए. अयोध्या में जब रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, तो रामायण के मुख्य पात्र राम (अरुण गोविल), सीता ( दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) को भी आमंत्रित किया गया था. जब तीनों अयोध्या पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










