Rakhi Sawant: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में फंसी राखी सावंत, साइबर सेल ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant summoned by Maharashtra cyber cell
Rakhi Sawant: राखी सावंत को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों के खिलाफ एक मामले में तलब किया गया है. अपना बयान दर्ज कराने के लिए एक्ट्रेस को 27 फरवरी को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया.
Rakhi Sawant: यूट्यूब पर समय रैना के “इंडियाज गॉट लेटेंट” शो पर रणवीर अल्लाहबादिया की विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हर तरफ उनकी आलोचना की जा रही है. इसी बीच अब राखी सावंत भी मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने राखी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 27 फरवरी को पेश होने के लिए तलब किया है.
राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें
27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए एक्ट्रेस महाराष्ट्र साइबर सेल पहुंचेंगी. राखी सावंत उस एपिसोड में पैनलिस्ट नहीं थीं, जिसमें रणवीर अल्लाहबादिया दिखाई दिए थे, लेकिन एक्ट्रेस समय रैना के एक एपिसोड में पहुंची थीं. जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. राखी जिस एपिसोड में पहुंची थी, उसे 4 करोड़ लोगों ने देखा है. हालांकि अब उसे डिलीट कर दिया गया है. रणवीर इलाहाबादिया के विवाद के बाद भी राखी ने कहा था कि उनसे गलती हो गई… आप उसे माफ कर दो.
24 फरवरी को बयान दर्ज करवाने आएंगे आशीष और रणवीर
आशीष चंचलानी और रणवीर इलाहाबादिया को भी महाराष्ट्र साइबर सेल ने 24 फरवरी को अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. कॉमेडियन समय रैना को साइबर सेल के सामने 18 फरवरी को पेश होना था, हालांकि वह नहीं पहुंचे. जिसके बाद उन्हें दूसरा समन जारी किया गया.
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर क्या बोले आईजी
आईजी यशस्वी यादव ने एक बयान में कहा, “इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड में भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. अधिकारियों ने जांच के तहत सभी वीडियो को हटाने का आदेश दिया था और जांच समाप्त होने तक शो के अकाउंट को डीएक्टिवेट करना अनिवार्य कर दिया. साइबर अधिकारियों ने शुरू में पहले विवादास्पद वीडियो को हटा दिया और बाद में कॉमेडियन समय रैना को मामले से संबंधित सभी सामग्री को हटाने का निर्देश दिया था.”
यह भी पढ़ें- Fact Check: तेजस्वी प्रकाश बनी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की विनर? प्राइज और 25 लाख के चेक के साथ तसवीर वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










