हंसाते-हंसाते हम सबको रुला गए राजू श्रीवास्तव, देखें India Laughter Champian से उनकी कुछ अनसीन फोटोज

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Sep 2022 2:30 PM

विज्ञापन

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादे हमेशा फैंस के साथ जुड़ी रहेगी. वह सबको हंसाते-हंसाते खुद मौन हो गए. अब कॉमेडियन की कुछ अनसीन फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें वह अपने आखिरी शो में एंजॉय कर रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने भले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन आज भी उनके फैंस के दिलों में उनकी कई यादे ताजा है. कॉमेडियन का बीते दिनों एम्स अस्पताल में निधन हो गया था.

undefined

उनके निधन ने हर किसी को बुरी तरह तोड़ कर रख दिया था. हालांकि अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इन फोटोज में उनको ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंपियन’ में देखा जा सकता है.

undefined

यहां उन्होंने शेखर सुमन, अर्चना पूरण सिंह के साथ जमकर मस्ती की थी. उन्होंने अपने जोक्स से दर्शकों को खूब लोटपोट भी किया था. लेकिन क्या पता था कि अब ये हंसाने वाला खुद ही सो जाएगा.

undefined

राजू श्रीवास्तव ने ये फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ की शूट पर शेखर सुमन, अर्चना पूरन सिंह और कॉमेडियन साथियो से बहुत दिनो बाद मिल कर बहुत मजा आया.. आप भी मजा लीजिये..

undefined

राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का हर कोई दीवाना था. क्या बच्चे या बूढ़े उनकी कॉमेडी से हर कोई लोटपोट हो जाता था. राजू श्रीवास्तव ने अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा.

undefined

2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी ने कानपुर सीट से उतारा. लेकिन उन्होंने इसलिए टिकट वापस कर दिया क्योंकि उन्हें पार्टी के स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. हालांकि 19 मार्च 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola