ePaper

जानें कौन हैं राहुल वैद्य की होने वाली दुल्हनिया, इंस्टाग्राम पर एक कमेंट से शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

Updated at : 06 Jul 2021 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कौन हैं राहुल वैद्य की होने वाली दुल्हनिया, इंस्टाग्राम पर एक कमेंट से शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी

Rahul Vaidya And Disha Parmar lovestory : ‘बिग बॉस 14’ के पॉपुलर कंटेस्टेंट राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) के साथ शादी करने जा रहे हैं. दोनों 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले है. इस बीच दिशा परमार के बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. साथ ही राहुल संग उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इसके बारे में हम आपको बताते है.

ऐसे शुरू हुई थी लवस्टोरी

एक इंटरव्यू में दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताया था कि ये कैसे और कहां शुरू हुई. दरअसल, दिशा को राहुल का एक गाना बेहद पसन्द आया था और उसपर उन्होंने कमेंट किया था- loved it. जिसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर चैटिंग शुरू हो गई. दिशा के कमेंट के बाद राहुल ने उन्हें मैसेज किया और उनकी बात शुरू गई. इसके बाद दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिए.

https://www.instagram.com/p/CLn_z4mHsPC/

बिग बॉस में राहुल ने किया था दिशा को शादी के लिए प्रपोज

बिग बॉस 14 में सिंगर राहुल वैद्य ने घर के अन्दर से ही दिशा परमार के जन्मदिन पर उन्हें को शादी के लिए प्रपोज किया था. इस दौरान राहुल ने व्हाइट टीशर्ट पर दिशा को बर्थडे विश करते हुए मैरी मी लिखा था. इस पर शो के होस्ट सलमान खान ने उनकी काफी टांग खिंचाई की थी. जिसके बाद दिशा ने उनका प्रस्ताव मान लिया था.

Also Read: दिशा परमार से राहुल वैद्य इस दिन करने जा रहे शादी, सामने आई डेट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कौन हैं दिशा परमार?

दिशा परमार एक टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. दिशा ने कुछ टीवी सीरियल्स में काम किया है, जिसमें ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’, ‘वो अपना सा’ में काम कर चुकी है. दिशा ने दिल्ली की कंपनी एलीट मॉडल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वो राहुल के सॉन्ग ‘याद तेरी’ में दिख चुकी है, जो 2019 में रिलीज हुआ था.

https://www.instagram.com/p/CMrgmGknasW/
https://www.instagram.com/p/CJ-ah2nBFom/

राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को लेंगे सात फेरे

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि, ‘दिशा और मैं हमेशा सादगीपूर्ण शादी के पक्ष में रहे हैं. हम चाहते हैं कि हमारे करीबी हमारे इस खास दिन पर हमें आशीर्वाद दें. शादी रीति-रिवाजों के साथ होंगी और हम समारोह में गुरबानी शबद भी गाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola