Viral Video: पुनीत सुपरस्टार को 2 शख्स ने जमकर पीटा, रोते हुए दिखे यूट्यूबर, मांगी माफी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: पुनीत सुपरस्टार को 2 शख्स ने जमकर पीटा, रोते हुए दिखे यूट्यूबर, मांगी माफी

Puneet Superstar Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उन्हें कुछ लोग मार रहे हैं.

विज्ञापन

Puneet Superstar Video: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पुनीत सुपरस्टार अपने अजीबो-गरीब वीडियो को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं. इंस्टाग्राम पर एक्टर काफी पॉपुलर हैं और उनकी वीडियोज आते ही वायरल हो जाती है. अब एक बार फिर पुनीत लाइमलाइट में है. दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग उन्हें मार रहे हैं. क्लिप में पुनीत को राजवीर सिंह और यूट्यूबर प्रदीप ढाका के साथ तीखी बहस करते हुए दिखाया गया है. जैसे ही मामला आगे बढ़ा, पुनीत को दोनों ने बुरी तरह पीटा.

पुनीत सुपरस्टार को क्यों मार रहे हैं दो शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में पुनीत सुपरस्टार को मार रहे दोनों शख्स ने दावा है कि पुनीत ने प्रमोशनल डील के लिए उनसे पैसे लिए थे, लेकिन देने में असफल रहे. वे यूट्यूबर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हैं और माफी मांगने के लिए मजबूर करते हैं. यहां तक ​​कि उनसे उठक-बैठक भी कराई जाती है. पुनीत रोते हुए कहते हैं, ”मैंने जो कुछ भी किया उसके लिए मैं अपने भाई से माफी मांगता हूं.”

पुनीत के वीडियो पर क्या बोले फैंस

इस वीडियो को देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”पुनीत सुपरस्टार भी लाइमलाइट में आने के लिए ये सब करने लगा है… फेक वीडियो बस लोगों से नंबर लाने के लिए.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वायरल होने के लिए सारा स्क्रिप्टेड ड्रामा.” एक अन्य ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकती कि मैं पुनीत के लिए कैसा महसूस कर रही हूं, खुश हूं या दुखी हूं. हरकते खुश होने वाली है और कर्म दुखद होने वाले हैं.”

Also Read- Puneet Superstar Net Worth: अतरंगी रील से कितना कमाते हैं लॉर्ड पुनीत, जानिए उनकी नेटवर्थ

Also Read- पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेस बिश्नोई से मांगी माफी, कहा- मुझे नुकसान पहुंचा लो, लेकिन सलमान खान को…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola