Khatron Ke Khiladi 13: टीवी की ये पॉपुलर हसीना अर्चना गौतम को देखना चाहती है शो जीतते हुए,नाम जान होगी हैरानी!

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम ने टॉप 4 में जगह बनाई थी. हालांकि अपने गेम से एक्ट्रेस ने सबका दिल जीत लिया था. अब वो रोहित शेट्टी के एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी.
Khatron Ke Khiladi 13: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार कौन-कौन कंटेस्टेंट होंगे, इसका खुलासा हो गया है. राजनेता से अभिनेत्री बनी अर्चना गौतम शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगी. उनके फैंस शो में उन्हें देखने के लिए बेताब है. अर्चना ने एक इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस 16 की उनकी करीबी दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. साथ ही बताया कि प्रियंका उन्हें जीतते देखना चाहती है.
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में अर्चना गौतम ने टॉप 4 में जगह बनाई थी. हालांकि अपने गेम से एक्ट्रेस ने सबका दिल जीत लिया था. अब वो रोहित शेट्टी के एडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगी. अभिनेत्री ने ईटाइम्स टीवी से इंटरव्यू में बताया कि उनकी क्लोज फ्रेंड प्रियंका चाहर उनके शो में भाग लेने पर काफी खुश है. अर्चना ने बताया कि, प्रियंका बहुत ज्यादा खुश है कि मैं ये शो कर रही हूं.
अर्चना गौतम ने आगे बताया कि, प्रियंका मुझे बोली कि जीत के आना. इस बार तो पक्का…ये शो में तो वोटिंग भी नहीं है कि फैम फॉलोइंग के बेसिस पर कुछ हो. जो अच्छा करेगा वो जीतेगा. मैं खुश हूं कि शिव भी शो में है. हम बहुत ज्यादा फन करने वाले है. मस्ती करने वाले है. कभी उसको जरूरत होगी तो मैं उसे मोटिवेट करूंगी और मुझे कभी जरूरत होगी तो वो मुझे करेंगे, ऐसी उम्मीद है.
Also Read: तारक मेहता की बबीता जी ने किया The Kerala Story का रिव्यू, बोली- अदा शर्मा ने निश्चित रूप से…
खतरों के खिलाड़ी 13 के कंटेस्टेंट
अर्चना गौतम के साथ, खतरों के खिलाड़ी 13 के अन्य प्रतियोगियों में डेज़ी शाह, अरिजीत तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, ध्वनि मुफकीर, न्यारा एम बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और डिनो जेम्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










