Bigg Boss 16 Winner: सलमान खान को फिनाले से पहले मिला बिग बॉस 16 का विनर! इस नाम की हो रही चर्चा, आप भी जानिए
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Jan 2023 1:33 PM
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है. शो में जिस तरह से उन्होंने गेम खेला है, उसकी तारीफ उनके चाहने वाले करते नहीं थकते. आए दिन ट्विटर पर प्रियंका के चाहने वाले उनके सपोर्ट में पोस्ट करते रहते है.
Bigg Boss 16 Winner: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है. शो आखिरी चरण में है और फैंस ये जानने के लिए बेकरार है कि इस साल बिग बॉस की ट्राफी किसे मिलेगी. हालांकि असली विनर का खुलासा तो फिनाले में होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक नाम विनर की चर्चा खूब तेजी से हो रही है. ये नाम है प्रियंका चाहर चौधरी का.
बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी को एक मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है. शो में जिस तरह से उन्होंने गेम खेला है, उसकी तारीफ उनके चाहने वाले करते नहीं थकते. आए दिन ट्विटर पर प्रियंका के चाहने वाले उनके सपोर्ट में पोस्ट करते रहते है. ऐसे में उनके फैंस के लिए गुजन्यूज है. बिग बॉस तक के लेटेस्ट पोस्ट की मानें तो जिस तरह से सलमान खान ने अचानक प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ करनी शुरू कर दी. साथ ही साजिद खान को परी के लिए अपनी कास्टिंग बदलने के लिए मजबूर कर दिया. संकेत साफ और क्लियर है.
The way Salman Khan suddenly started praising Priyanka Chahar Choudhary this day and even made/forced Sajid Khan to change his casting for Pari. The indication is clean and clear 🙂🤗
— BBTak (@BiggBoss_Tak) January 21, 2023
वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि इस सीजन बिग बॉस की विनर प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी. द खबरी के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 जीत रही हैं. इसे सेव करें और एक स्क्रीनशॉट लें. और फिनाले के दिन मुझे भेजे. द खबरी ने तो दावा कर दिया कि वो विनर बनेगी. इसके अलावा कई फैन क्लब ने एक्ट्रेस को विजेता मान लिया है.
#PriyankaChaharChoudhary is winning #BiggBoss16
Save this and take a screenshot
and send me on Finale day☺️
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 20, 2023
#PriyankaChaharChoudhary is winning #BiggBoss16
Save this and take a screenshot
and send me on Finale day☺️
— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 20, 2023
बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच की अनबन जल्द खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद टीना ने हाल ही में शालीन के बारे में कुछ दावे किए. उन्होंने खुलासा किया कि घर में प्रवेश करने से पहले शालीन उनसे मिलने और एक ‘टीम’ बनाने के लिए बेताब थे और कहा कि अभिनेता ने उनसे कुछ मांगा है. सलमान ने इस बात पर उनकी क्लास लगाई और कहा कि आपने 15 सप्ताह तक अपने दिल में यह सब रखा जब तक कि शालीन के साथ चीजें अच्छी नहीं थीं, अब आप यह सब बता रहे हैं क्योंकि चीजें नहीं हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










