Saba Ibrahim: बहन सबा इब्राहिम को रोता देख भड़के शोएब इब्राहिम, बोले- लग रहा होगा कि मैं घमंडी हूं, लेकिन…

शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में ईद सेलिब्रेशन के बारे में बताया. साथ ही अपनी बहन सबा इब्राहिम को लेकर बात की. शोएब बताते है कि सबा की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही. ये सुनते ही वो रोने लगती है.
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम सीरियल अजूनी के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. शोएब अक्सर यूट्यूब पर ब्लॉग पोस्ट करते रहते है. उन्होंने हाल ही में अपनी बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) को लेकर बात की. एक्टर उन लोगों पर भड़कते दिखे जो सबा के हेल्थ का मजाक उड़ाते है. वो ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाते है. वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ और उनकी मां दिखी.
सबा इब्राहिम भी एक पॉपुलर यूट्यूबर है. सबा अपनी जिंदगी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है. यूट्यूब पर उनके चैनल ‘सबा का जहां’ को 3.12 मिलियन लोग फॉलो करते है. कुछ लोग उनके ब्लॉग्स को काफी पसन्द करते है, लेकिन कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हटते. सबा ट्रोलिंग की वजह से काफी दुखी है. उन्हें दुखी देख उनके भाई शोएब इब्राहिम ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया.
शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में ईद सेलिब्रेशन के बारे में बताया. साथ ही अपनी बहन सबा इब्राहिम को लेकर बात की. शोएब बताते है कि सबा की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही. ये सुनते ही वो रोने लगती है. एक्टर कहते है, सबा की तबीयत ठीक नहीं है, थोड़े समय से, क्या है कैसा है, आपको बताएंगे थोड़े टाइम से. आगे वो कहते है, आप लोग कहते है कि इग्नोर करो, बोलो मत चीजें. कभी-कभी बिना सोचे-समझे आप लोग कुछ जाते हो.
Also Read: Allu Arjun: ना राम चरण, ना जूनियर NTR, ‘पुष्पा’ के अल्लू अर्जुन INSTAGRAM पर सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो
आगे शोएब इब्राहिम कहते है, कौन किस ट्रॉमा से गुजर रहा है, आपको इन सबसे फर्क पड़ता नहीं है. आपने बस बोल दिया कि सबा ऐसी हो रही है, सबा वैसी हो रही है. स्पेशली औरतें बहुत ज्यादा बोलती है. जब तक आप किसी के बारे में जानते नहीं हो, उसके बारे में जजमेंट पास मत करो. सोचो आपको कितना गुनाह पड़ेगा. थोड़ा अल्लाह से खौफ खा लो. सबा को क्या हुआ है, हम जल्द ही बताएंगे. आपको लग रहा होगा कि मैं घमंडी हूं, लेकिन मेरी फैमिली को कुछ बोलेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










