Bharti Singh ने बेटा या बेटी होने पर दिया मजेदार जवाब, कहा-मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए

Updated:
विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में पैपराजी ने जब कॉमेडियन से पूछा कि उन्हें बेटा चाहिए यह बेटी, इसपर भारती ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

विज्ञापन

Pregnant Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. कॉमेडियन 5 महीने प्रेगनेंट है, जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड है. हाल ही में भारती ने पति हर्ष के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर कर सभी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था. जिसके बाद से उन्हें बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो गया था. हर्ष और भारती जल्द ही इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं.

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती लगातार शूटिंग पर स्पॉट की जा रही है. हाल ही में पैपराजी ने उनसे एक मजेदार सवाल पूछा. पैप ने उनसे पूछा कि उन्हें बेटा चाहिए या फिर बेटी. इस सवाल का जवाब देते हुए भारती ने कहा, उन्हें एक लड़की चाहिए. भारती सिंह का यह कॉमेडी स्टाइल दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

भारती सिंह ने कहा कि वह एक लड़की चाहती हैं, ताकि जब भी उसे कह दो कि बेटा चाय चाहिए, तो वह खुशी-खुशी चाय बना ले. कॉमिक अंदाज में भारती ने कहा कि वह लड़का नहीं चाहती जैसे कि उसे कहो चाय के लिए तो वह कहेगा कि अपने क्रिकेट अभ्यास में व्यस्त हुं. हालांकि भारती ने यह सब मस्ती में कहा है. उन्होंने कहा था कि वह एक बच्ची को जन्म देना चाहेंगी और लड़कियां सबसे अच्छी होती हैं.

Also Read: 5 महीने प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, कहा- पूरे प्रेग्नेंसी करना चाहती हुं काम, ताकि हर्ष जैसा मेहनती हो बच्चा

आपको बता दें कि भारती सिंह अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें वह काफी कूल अवतार में दिखाई दे रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मॉम टू बी… बहुत मजा आ रहा है मम्मी बनने में”. फैंस उनके बच्चे के लिए शुभकामनाएं मांग रहे हैं.

इससे पहले भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हर्ष बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, उनको जब मैंने ये खुशखबरी दी थी तो वह रो रहे थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे से ज्यादा इस बच्चे की मां हर्ष है. वह नए दौर को लेकर काफी उत्साहित हैं. मैं गंभीर मिजाज और मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव कर रही हूं, लेकिन हर्ष इस सब के दौरान मुझे लाड़ प्यार और अतिरिक्त देखभाल कर रहे है. यह एक खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण दौर है.

Also Read: अपनी प्रेग्नेंसी की खबर जानते ही खुशी से भांगड़ा करने लगी भारती सिंह, फैंस से कहा-हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola