Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में नहीं आएगा लीप! अक्षरा ने कर दिया खुलासा, बोली- मुझे कोई...

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Sep 2023 10:19 AM

विज्ञापन

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और नैतिक के जाने के बाद शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने एंट्री मारी थी. शिवांगी और मोहसिन शो से करीब 8 साल तक जुड़े रहे और उनके जाने के बाद हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठोड, करिश्मा सावंत आए. अब एक बार फिर से शो में लीप आने की बातें इंटरनेट पर चल रही है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को दर्शकों से खूब तारीफें मिल रही हैं. सीरियल 14 सालों से ज्यादा समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की शुरूआत हिना खान से हुई थी और अब इसमें हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठोड, करिश्मा सावंत, अमी त्रिवेदी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कुछ समय पहले से सशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही है कि शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी. इसमें नये कास्ट की एंट्री होगी और पुराने किरदार इसे अलविदा कह देंगे. हर दिन लीप को लेकर खबरें आ रही है और अब इसपर प्रणाली ने रिएक्ट किया है. प्रणाली ने जो कहा है उसे जानकर फैंस जरूर खुश होंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप!

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और नैतिक के जाने के बाद शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने एंट्री मारी थी. शिवांगी और मोहसिन शो से करीब 8 साल तक जुड़े रहे और उनके जाने के बाद हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठोड, करिश्मा सावंत आए. अब एक बार फिर से शो में लीप आने की बातें इंटरनेट पर चल रही है. खबरें है कि नया ट्रैक आएगा और कहानी बदल जाएगी. अमी त्रिवेदी, जय सोनी और करिश्मा सावंत के बाद अब शो की मुख्य अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा ने आखिरकार लीप की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है. गणेश चतुर्थी के मौके पर शो के सेट पर पूजा रखी गई. आरती के बाद प्रणाली ने मीडिया से बातचीत की जहां उनसे लीप के बारे में पूछा गया.

https://www.instagram.com/p/CdpYcNSqVr7/?img_index=1

प्रणाली राठौड़ ने कही ये बात

प्रणाली राठौड़ ने लीप पर कहा, “मुझे कोई आइडिया नहीं है, मुझे कोई आइडिा नहीं है.” वहीं, हर्षद और प्रणाली के शो छोड़ने की खबरों पर आरोही का किरदार निभाने वाली करिश्मा सावंत ने कहा, ‘अब तक हमें कुछ बताया नहीं है. मेरे साथ किसी ने ये कुछ बातें नहीं कही हैं. तो उस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं. अब, देखते हैं कि क्या उन्हें लगता है कि कहानी अब ख़ुशी से ख़त्म हो रही है तो शायद वे भी ख़त्म कर देंगे. लेकिन अगर उन्हें लगता है कि #अभीरा का खुशहाल परिवार जा रहा है तो कहानियां आती रहेंगी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के शो छोड़ने पर आरोही ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उनकी कहानी जल्द खत्म…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में जानें क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु को अक्षरा के साथ बीता हुआ पल याद आता है. अक्षरा को अभीर का फोन आता है. वह अभीर से पूछती है कि क्या वह उसे याद कर रहा है. अभीर कहता है कि उसके साथ अभिमन्यु है और उसे इस बात की खुशी है औऱ कोई टेंशन नहीं है. अक्षरा कहती है कि अभीर के मन का कुछ नहीं होगा. अक्षरा को अभिमन्यु पर गुस्सा आता है. वह अभिमन्यु से अपने मूड स्विंग्स से निपटने के लिए कहती है. अक्षरा कहती है कि वो वहां से चली जाएगी. अभिमन्यु उसे जाने से रोकता है, लेकिन वो उसके बार-बार मना करने के बाद भी नहीं रूकती.

https://www.instagram.com/p/Cc5EOCpKATj/?hl=en

अभिमन्यु को पुरानी बातें याद आती है

अभिमन्यु, अक्षरा को रोकने की कोशिश करता है और उसे पुरानी बातें याद आती है. वो अक्षरा से अपने दिल की बात कहता है, लेकिन अक्षरा कहती है कि सब कुछ बदल गया है. अभिमन्यु अक्षरा से प्यार करना उसकी सच्चाई है. वह कहता है कि वह एक दोस्त के रूप में उसका भरोसा नहीं तोड़ना चाहता था, इस वजह से वो उसके सामने नहीं आना चाहता. वो कहता है कि भले ही वो बदल गई हो, लेकिन वो अभी भी पुराना वाला अभिमन्यु ही है. वहीं, दूसरी तरफ कायरव और मुस्कान के बीच हुई लड़ाई के बारे में अक्षरा को मालूम नहीं है.

अभीर और मनीष की बातें अक्षरा ने सुनी

वहीं, अक्षरा अपने बेटे अभीर के साथ समय बिताती है और वो कठपुतली शो देखता है. वह एख हैप्पी फैमिली की डिमांड करता है और अक्षरा ये जानकर हैरान रह जाती है. दूसरी तरफ मनीष, अभीर से सवाल करता है कि उसने अभिमन्यु का फोटो क्यों काटी. इसपर अभीर बड़े मासूमियत से जवाब देता है कि उसे अपने स्कूल के डायरी में परिवार की तसवीर चिपकानी है. मगर अक्षरा और अभिमन्यु के साथ उसकी कोई तस्वीर नहीं है. मनीष कहता है कि वह इस बारे में अक्षरा से बात करेगा. अभीर उसे ऐसा करने से मना करता है. वो कहता है कि उसकी फैमिली फोटो कभी पूरा नहीं हो पाएंगी. अक्षरा उन दोनों की बातें सुन लेती है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola