आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के 211 गायकों ने एक स्वर में गाया, लता मंगेशकर ने किया ट्वीट, पीएम मोदी ने की तारीफ
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 May 2020 8:21 AM
Lata Mangeshkar- पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है. इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है. इस मुश्किल परिस्थितियों में लोगों में उत्साह भरने के लिए सेलेब्स हर तरह से मदद कर रहे है. इस दौरान देशभर के लोकप्रिय 211 गायकों ने मिलकर आत्मनिर्भर थीम पर एक गाना बनाया है. इस गाने का पूरा नाम वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम है. इस गाने के वीडियो को मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए आत्मनिर्भर भारत की तारीफ की है.
पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ रहा है. इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है. इस मुश्किल परिस्थितियों में लोगों में उत्साह भरने के लिए सेलेब्स हर तरह से मदद कर रहे है. इस दौरान देशभर के लोकप्रिय 211 गायकों ने मिलकर आत्मनिर्भर थीम पर एक गाना बनाया है. इस गाने का पूरा नाम वन नेशन वन वॉइस- जयतु जयतु भारतम है. इस गाने के वीडियो को मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने ट्वीट किया है. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लता मंगेशकर के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए आत्मनिर्भर भारत की तारीफ की है.
Also Read: ‘गुजर जाएगा’ कोरोना का ये मुश्किल वक्त, नये गाने में अमिताभ- कपिल समेत इन 60 सितारों ने बढ़ाया हौसला
लता मंगेशकर जी ने इस गीत को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये शेयर किया है. लता जी ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, ‘नमस्कार. हमारे ISRA (इंडियन सिंगर्स राइट्स असोसिएशन) के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है, जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं. जयतु भारतम्.
लता जी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने भी इस गीत की और इन कलाकारों की सराहना की है. पीएम मोदी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है. इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है.’
यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है। https://t.co/N6qy4BaCfI
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2020
बता दें कि ‘जयतु भारतम्, जयतु भारतम्’ में संस्कृत, तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, आसामी और भोजपुरी सहित 16 भारतीय भाषाओं और बोलियों को शामिल किया गया है. आशा भोंसले, अलका याग्निक, अनूप जलोटा, हरिहरन, एसपी बालासुब्रह्मण्यम, कैलाश खेर, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानू, सोनू निगम जैसे गायकों ने इस गाने को बनाने में सहयोग किया है. इस गाने को गायकों ने अपने घर से रिकॉर्ड किया है. वहीं इस गाने के बोल गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










