Peddi Worldwide Collection: दुनियाभर में राम चरण की ‘पेड्डी’ पास या फेल? 8 दिनों के कलेक्शन ने दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन

पेडी वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 8, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Peddi Worldwide Collection: राम चरण की ‘पेड्डी’ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानिए 8 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Peddi Worldwide Collection: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कमाई के मामले में भी ‘पेड्डी’ नए रिकॉर्ड बना रही है और यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

फिल्म ने दुनियाभर में कितने पैसे कमाए?

‘पेड्डी’ फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और इन 8 दिनों में फिल्म ने पूरी दुनिया में 279.35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में उमड़ रहे हैं.

इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकारों ने काम किया है और इसका डायरेक्शन बुची बाबू सना ने किया है.

अल्लू अर्जुन ने की राम चरण की तारीफ

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में ‘पेड्डी’ देखी और फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपना रिव्यू दिया. अल्लू अर्जुन ने कहा कि फिल्म में राम चरण की एक्टिंग बेहद दमदार और शानदार है. उनके मुताबिक, राम चरण ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आती है. उन्होंने फिल्म में राम चरण के ट्रांसफॉर्मेशन और डांस की भी खूब सराहना की.

यह भी पढ़ें: Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola