परिणीति ने शादी के 10 महीने बाद इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- टॉक्सिक लोगों से दूर…

Parineeti Chopra ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने यूजर्स को हैरान कर दिया है. इस पोस्ट में परिणीति ने टॉक्सिक लोगों से दूर रहने के लिए कहा है.
Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह एक बोट में बैठी हुई हैं और अपने खयालों में खोई हुई दिखाई दे रही हैं. साथ ही वह परेशान भी दिख रही हैं. इस पोस्ट के बैकग्राउंड में ए.आर. रहमान, फराह सिराज और एनी चोयिंग ड्रोलमा की ‘जरिया’ का म्यूजिक सुनाई दे रहा है.
दूसरों के लिए जीना बंद करें
परिणीति ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, “इस महीने, मैंने कुछ समय रुककर जीवन पर विचार किया और इसने मेरे विश्वास को दोहराया है. मानसिकता ही सब कुछ है… महत्वहीन चीजों (या लोगों) को महत्व न दें. एक भी सेकंड बर्बाद मत करो. जिंदगी एक टिक-टिक करती घड़ी है. हर पल आपकी पसंद होना चाहिए…कृपया दूसरों के लिए जीना बंद करें!’
वैसे जियो जैसे तुम जीना चाहते हो
उन्होंने आगे लिखा- ‘अपने ट्राइब का पता लगाएं और टॉक्सिक लोगों को अपने जीवन से बाहर निकालने से न डरें. दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह करना बंद करो. परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया करने का अपना तरीका बदलें. जीवन सीमित है. यह अब हो रहा है. इसे वैसे जियो जैसे तुम इसे जीना चाहते हो.’
परिणीति की पोस्ट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
परिणीति चोपड़ा के इस पोस्ट ने फैंस को बहुत परेशान कर दिया है. यूजर्स क्यास लगा रहे हैं कि कहीं शादी के 10 महीने बाद उनके रिश्ते में कोई अनबन तो नहीं हो गई. इसपर यूजर्स की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है.
जहां एक यूजर ने लिखा कि “क्या यह पोस्ट किसी के लिए है?” जबकि दूसरे ने लिखा कि, “बहुत अच्छी बात कही… ऐसा लगता है कि हम सभी समान परिस्थितियों का सामना करते हैं. हमें ऐसे लोगों पर एक पल भी बर्बाद नहीं करना चाहिए. अपनी ताकत के साथ खुश और साहसी रहें.” एक तीसरे यूजर ने लिखा कि, “मुझे आशा है कि आप ठीक हैं. हम हमेशा आपके साथ हैं.”
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










