प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों से Parineeti Chopra हुई परेशान, वीडियो शेयर कर बोलीं- फाइनली फिटेड कपड़ों में…

Updated:
विज्ञापन
Parineeti Chopra ends pregnancy rumors

Parineeti Chopra ends pregnancy rumors

Parineeti Chopra Latest Video: परिणीति चोपड़ा ने आज एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंसी रूमर्स पर विराम लगा दिया है, जी हां एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिटेड कपड़े पहने दिखाई दी.

विज्ञापन

Parineeti Chopra Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की जबसे राघव चड्ढा संग शादी हुई है. तभी से एक्ट्रेस जब भी कहीं जाती है, उनकी मां बनने की अफवाहें फैलने लगती हैं. हाल ही में वह दिलजीत दोसांझ अभिनीत अपनी अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म चमकीला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची थी. यहां अभिनेत्री ने ढीली ब्लैक ‘काफ्तान ड्रेस’ पहनी थी. उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की रूमर्स फैलने लगे थे. कई लोगों को कहना था कि वह अपनी बेबी बंप छिपा रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने उस समय भी इन बातों को महज अफवाह बताया. अब लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने सभी को करारा जवाब दिया है.

प्रेग्नेंसी की झूठी खबरों से परिणीति चोपड़ा परेशान

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्हें फिटेड कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है. उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ उसी कलर का टॉप और पैंट्स को पेयरअप किया था. वीडियो में लिखा था, ‘आज अच्छे फिटिंग वाले कपड़े पहन रही हूं, क्योंकि जब मैंने काफ्तान ड्रेस ट्राई की…’ इसके बाद कई कटआउट के साथ हेडलाइन्स में लिखा गया कि परिणीति प्रेग्नेंट हैं. इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अपने फिटेड कपड़ों के युग में प्रवेश कर रही हूं.”


परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर किया था रिएक्ट
पिछली बार परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ स्टारर चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अटकलों से भर गया था. इसकी वजह थी उनके ढीले-ढाले कपड़े. बाद में परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “कफ्तान ड्रेस=प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज़्ड शर्ट=प्रेग्नेंसी, आरामदायक कुर्ता=प्रेगनेंसी” और साथ में जोर से हंसते हुए इमोजी भी लिखा.


फैंस कर रहे हैं रिएक्ट
परिणीति की लेटेस्ट वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप क्यों किसी और की सुन रही हो… जो आपको पसंद आ रहा है. वहीं करों. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ढीले कपड़े कंफर्टेबल होते हैं और आपपर काफी क्यूट भी लगते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, परी आप कुछ भी पहनों काफी सुंदर लगती हो. बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित चमकीला 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म दिलजीत दोसांझ द्वारा अभिनीत अमर सिंह चमकीला और परिणीति द्वारा अभिनीत उनकी पत्नी अमरजोत कौर की रियल लाइफ की कहानी पर आधारित है.

Also Read-परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, जानें ऐसा क्या कहा

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola