‘अनुपमा’ फेम पारस कलनावत ने मेकर्स पर लगाये गंभीर आरोप, बोले- प्रोडक्शन टीम ने चुप रहने को कहा था…

पारस कलनावत ने किसी के नाम का खुलासा किये बिना कहा कि उन्होंने घटना के बाद खुद को अलग कर लिया और एक कोने में बैठकर शायरी लिखना पसंद किया.इस घटना की ओर इशारा करते हुए पारस ने एक इंटरव्यू में ईटाइम्स को बताया, “मेरे सीन काट दिए गए थे. मुझे गलत पेश किया गया.”
सीरियल अनुपमा में समर शाह का किरदार निभा चुके पारस कलनावत इनदिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछले दिनों ही शो के मेकर्स ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. बताया गया कि उन्होंने बिना जानकारी दिये झलक दिखला जा शो को साइन कर लिया है. लेकिन पारस ने इससे साफ इंकार किया. अब एक्टर ने खुलासा किया कि वो अनुपमा के सेट पर सब कुछ ठीक नहीं था. अभिनेता ने कहा है कि एक वरिष्ठ अभिनेता ने उनके खिलाफ बात की और उन्हें गलत तरीके से दिखाया गया.
पारस ने किसी के नाम का खुलासा किये बिना कहा कि उन्होंने घटना के बाद खुद को अलग कर लिया और एक कोने में बैठकर शायरी लिखना पसंद किया. इस घटना की ओर इशारा करते हुए पारस ने एक इंटरव्यू में ईटाइम्स को बताया, “मेरे सीन काट दिए गए थे. मुझे गलत पेश किया गया. लोग मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई गई कि मैंने उन्हें धमकी दी है और उनके बारे में कुछ बातें की हैं. लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया था. अगर कोई सीनियर आपके खिलाफ बात करता है, तो मेकर्स सीनियर पर ही विश्वास करेंगे.
उन्होंने कहा, “यह बहुत डार्क था. मुझे याद है कि एक बार मुझे प्रोडक्शन टीम ने बुलाया था कि मुझे इस बारे में चुप रहना चाहिए. मुझे सख्ती से कहा गया था कि मैं इसका खुलासा कभी नहीं करूंगा. फिर मुझसे पूछा गया कि क्या मेरे पास कोई सबूत है और जब मैंने उन्हें दिखाया तो उन्होंने मुझसे उन सबूतों को मिटा दिया.”
उन्होंने कहा कि, “मुझे ऐसा कहा कि भूल जाना चाहिए कि मेरे साथ क्या गलत किया गया था. मैंने बीती बातों को जाने दिया, क्योंकि मैं दिखावे की राजनीति को अपने से दूर रखना चाहता था. मैंने खुद को आइसोलेट करना शुरू कर दिया और शॉट्स के बीच मैं शायरी लिखने के लिए एक कोने में बैठ जाता था. मेरे साथ यहां जो कुछ भी हुआ वह कहीं नहीं हुआ.”
Also Read: आलिया भट्ट ने सही बताया राष्ट्रपति का नाम, ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब
बताया जा रहा है कि अनुपमा में समर शाह की जगह एक्टर सागर पारेख लेने वाले है. इसके लिए सागर पूरी तरह से तैयार है. सागर ने अनुपमा में कुछ हिस्सों की शूटिंग भी कर लिया है. सागर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा, अनुपमा एक लोकप्रिय शो है और समर का चरित्र महत्वपूर्ण है क्योंकि वह शो में अनुपमा का आज्ञाकारी बेटा है और उसका सपोर्ट सिस्टम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










