पंचायत में नौकरी की तलाश कर रही रिंकी असल में भागती है नौकरी से दूर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Jun 2024 8:00 PM
Panchayat Rinki: पंचायत फेम सांविका ऑफ स्क्रीन बहुत सीधी साधी गांव की लड़की दिखती हैं, लेकिन क्या सच में वह ऐसी ही हैं इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे.
Panchayat Rinki: पंचायत 3 में प्रधान जी की बेटी रिंकी को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया. जिसके बाद लोग इनके बारे में जानने के लिए और भी बेताब हैं कि आखिर कौन हैं रिंकी? दरअसल, पंचायत फेम रिंकी का असल नाम सांविका है. हालांकि, इससे पहले इन्हें ऑन स्क्रीन देखा नही गया. इस वेब सीरीज में रिंकी और सचिव जी की केमिस्ट्री लोगों को बहुत अच्छी लगी.

सांविका ने पंचायत में एक सीधी साधी गांव की लड़की का किरदार निभाया है. लेकिन असल में रिंकी कैसी दिखती हैं और क्या करती हैं, इसके बारे आज हम आपको बताते हैं.
नौकरी नहीं करना चाहती थी सांविका
सांविका उर्फ रिंकी मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं, खास बात तो यह है कि पंचायत 3 में जिस फुलेरा गांव की दृश्य दिखाया गया है, असल में वह भी मध्य प्रदेश का ही दृश्य है. सांविका ने अपना ग्रेजुएशन इंजीनियरिंग से किया. लेकिन वह कभी भी नौकरी नहीं करना चाहती थी. उनका मानना है कि वह 9-5 की नौकरी के लिए नहीं बनी हैं.

एक्टिंग के लिए माता पिता से बोला झूठ
सांविका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने माता पिता से झूठ बोला था की वह नौकरी करने बेंगलुरु जा रही हैं, लेकिन वह अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थी.
सोशल मीडिया पर हैं इस नाम से आईडी
आज के समय में सांविका को उनके किरदार रिंकी के नाम से जानते हैं. उनके और अभिषेक त्रिपाठी यानी सचिव जी की जोड़ी तो पंचायत की जान थी. जिसने दर्शकों को दिल जीत लिया. पंचायत से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद रियल लाइफ से लेकर सोशल मीडिया पर भी इनके काफी फॉलोवर्स हैं. बात अगर इंस्टाग्राम को करें तो इनकी आईडी ‘iamsanvikaa’ पर 245K फॉलोवर्स हैं.

सांविका इन सीरीज में कर चुकी हैं रोल
रिंकी उर्फ सांविमा रवि दुबे स्टारर लखन लीला भार्गव और हजामत वेब सीरीज में रोल कर चुकी हैं. वहीं, इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो इसे लेकर अभी कोई खबर सामने नहीं आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










