ePaper

अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका के साथ पार्टी करते दिखी न्यासा देवगन, दोनों स्टारकिड का दिखा स्टनिंग अंदाज

Updated at : 02 May 2022 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका के साथ पार्टी करते दिखी न्यासा देवगन, दोनों स्टारकिड का दिखा स्टनिंग अंदाज

न्यासा देवगन को हाल ही में कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया. इसमें अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी शामिल थी. पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही.

विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में उनके जन्मदिन की तसवीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वो ब्लैक आउटफिट में काफी स्टनिंग लगी थी. अब स्टारकिड अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ पार्टी करती दिखी. पार्टी की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

न्यासा और माहिका पार्टी करती दिखी

न्यासा देवगन को हाल ही में कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया. इसमें अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल भी शामिल थी. पार्टी में न्यासा ब्लैक आउटफिट में काफी ग्रार्जियस लग रही है. पार्टी की तस्वीरें दोनों की दोस्त ग्रीषा गुप्ता ओरहन अवात्रमणि ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है.

undefined

तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज में न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ क्लब में डांस फ्लोर पर पोज़ देती नजर आई. वहीं, एक अन्य फोटो में न्यासा और महिका अपने दोस्त ओरहन के साथ कूल पोज देती दिखी. दोनों ही स्टार किड्स को एक साथ देखा जा सकता है.

undefined

19 साल की है न्यासा

न्यासा देवगन कुछ समय पहले ही 19 साल की हुई है. उनके बर्थडे पर उनके पिता अजय देवगन ने खास पोस्ट लिखा था. न्यासा की तसवीर लगाकर एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, बेटी, तुम खास हो. आज कल हमेशा. जन्मदिन मुबारक हो न्यासा. वहीं, काजोल ने भी उसकी फोटो लगाकर कैप्शन में लिखा था, जन्मदिन मुबारक हो बेबी. आपकी मुस्कान हमेशा दुनिया को वैसे ही रोशन करे जैसे वह मेरी करती है..आप बस सबसे अच्छे है!”

Also Read: Nysa Devgn B’day: 19 साल की हुई काजोल की लाडली न्यासा, बर्थडे पर अजय देवगन ने शेयर की बेटी की अनसीन फोटो

न्यासा कर रही स्विट्ज़रलैंड में पढ़ाई

न्यसा अभी Glion Institute Of Higher Education स्विट्ज़रलैंड में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही है. वहीं, 20 साल की माहिका रामपाल, अर्जुन रामपाल और उनकी एक्स वाइफ मेहर जेसिया की बेटी है. माहिका काफी खूबसूरत है और उसकी फोटोज एक्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते है. बता दें कि अर्जुन और मेहर ने 2019 में तलाक ले लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola