Dua Lipa के कॉन्सर्ट में Nysa ने दोस्तों के साथ जमकर की मस्ती, डीप नेक टॉप में स्टारकिड दिखी काफी स्टनिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 12:49 PM

विज्ञापन

न्यासा देवगन इन दिनों लंदन में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए बिता रही है. स्टारकिड की कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो सिंगर दुआ लीपा के लंदन कॉन्सर्ट में एंजॉय करते दिख रही है.

विज्ञापन

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों अपनी तसवीरों को लेकर काफी चर्चा में है. न्यासा काफी खूबसूरत और ग्लैमरस है. न्यासा हाल ही में 19 साल की हुई है. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी काफी स्टनिंग फोटोज वायरल हो रही है. स्टारकिड को पार्टी करना काफी पसन्द है और ये बात उनकी लेटेस्ट तसवीरें देखकर आर खुद समझ जाएंगे.

न्यासा देवगन दिखी कॉन्सर्ट में

न्यासा देवगन इन दिनों लंदन में अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए बिता रही है. स्टारकिड की कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो सिंगर दुआ लीपा के लंदन कॉन्सर्ट में शामिल हुई. इस दौरान न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ जी खोलकर एंजॉय किया. इस फोटो में वो फुल ऑन मस्ती करने वाले मोड में दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/CdJDaddMAMZ/

डीप नेक में न्यासा दिखी स्टनिंग

न्यासा देवगन के दोस्त ओरहान अवत्रामणि ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें न्यासा ब्लैक डीप नेक टॉप और फिटेड जींस में काफी ग्राजियर्स लग रही है. उनके पीछे बैकग्रांउड में आप लाइट्स, स्टेज और लोगों की भीड़ दिख रही है. तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही और इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cc2v7GzMIGX/

जाह्नवी कपूर का कमेंट

फोटोज पर कमेंट करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, ओएमजी ओरहान तुमने यह पोस्ट किया. रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा, ओब्सेसड. बता दें कि न्यासा देवगन हाल ही में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल के साथ पार्टी करते दिखी थी. इस दौरान न्यासा ब्लैक बॉडीकॉन आउटफिट में काफी हॉट लगी थी.

Also Read: अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका के साथ पार्टी करते दिखी न्यासा देवगन, दोनों स्टारकिड का दिखा स्टनिंग अंदाज

यहां कर रही एक्ट्रेस पढ़ाई

बता दें कि न्यासा देवगन इन दिनों सिंगापुर में पढ़ाई कर रही है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में किया है. वहीं, हाल ही में स्टारकिड लैक्म फैशन वीक में नजर आई थी, जिसमें वो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खूबसूरत आउटफिट में काफी हसीन दिखी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola