ePaper

Nusrat Jahan ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में शेयर की अपनी गॉर्जियस तसवीरें, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Updated at : 17 Jul 2021 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Nusrat Jahan ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में शेयर की अपनी गॉर्जियस तसवीरें, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Nusrat Jahan shares her gorgeous pictures in an orange off shoulder dress, pregnancy glows on actress face:एक्ट्रेस नुसरत जहां सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बाद से लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस और तृणमुल कांग्रेस की एमपी नुसरत जहां सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बाद से लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं. नुसरत जल्द ही मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वह काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. तसवीरों में नुसरत के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखने को मिल रहा है. नुसरत ने ऑरेंज कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CRQYSrSFDaF/

नुसरत जहां ने अपनी फोटो पर लिखा ये कैप्शन

इन तस्वीरों के साथ नुसरत ने जो कैप्शन लिखा है, वो भी काफी दिलचस्प है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब जिंदगी आपको नींबू देती है तो यह असल में संतरे भी हो सकते थे.’

https://www.instagram.com/p/CQc9g-MF3zE/

इस कारण चर्चा में आईं थीं नुसरत जहां

पिछले दिनों नुसरत जहां ने खुलासा किया था कि उनकी और बिजनेसमैन निखिल जैन की शादी भारत में मान्य नहीं है. इसके बाद चर्चा में उनकी प्रेग्नेंसी भी आई. जिस पर निखिल जैन ने कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं है. जिंदगी में काफी उथल-पुथल के बाद अब नुसरत सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पिछले दिनों एक्ट्रेस अपनी दोस्तों के साथ पार्टी में मस्ती करती नजर आई थीं. निखिल से अलग होने के बाद नुसरत अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिता रही हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर कि थी प्रेग्नेंसी की खबर

नुसरत ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने बेबी बंप दिखाते नजर आ रही थी. जून 2019 में कारोबारी निखिल जैन से नुसरत जहां की शादी हुई थी. हालांकि, नुसरत ने हाल ही में एक बयान जारी कर कहा कि दोनों काफी पहले एक दूसरे से अलग हो गए थे.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola