ePaper

’नाम रह जाएगा' के सेट पर नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर को किया याद, कहा- 'मां सरस्वती की तरह गाती थीं'

Updated at : 06 May 2022 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
’नाम रह जाएगा' के सेट पर नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर को किया याद, कहा- 'मां सरस्वती की तरह गाती थीं'

’नाम रह जाएगा' के आनेवाले एपिसोड में हम महान लता मंगेशकर की जीवन यात्रा देखेंगे और साथ ही साथ गायक मुकेश जी के साथ उनके बंधन के बारे में गहराई से जानेंगे.

विज्ञापन

’नाम रह जाएगा’ के आनेवाले एपिसोड में हम महान लता मंगेशकर की जीवन यात्रा देखेंगे और साथ ही साथ गायक मुकेश जी के साथ उनके बंधन के बारे में गहराई से जानेंगे. भारत के सबसे प्रसिद्ध गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश उस समय भावुक हो गए, जब उन्होंने युवा लता दी से जुड़ी यादो को ताजा करते हुए बताया कि किस तरह से वह सफेद कपड़ो में प्यारी लग रही थी, और उन्होंने मां सरस्वती की तरह गाया था.

आनेवाली पीढ़ियां समझ सकें कि आप…

नितिन मुकेश ने अपने पिता मुकेश जी द्वारा गायिका लता जी के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बात करते हुए कहा, “मुकेश जी लताजी को ‘दीदी’ कहते थे। वह मुझसे कहते थे कि मैं उन्हें दीदी कहता हूं ताकि आने वाली पीढ़ियां समझ सकें कि आप उन्हें उनके नाम से नहीं बुला सकते. वह एक लेजेंड हैं और आपको उन्हें ‘दीदी’ कहना होगा.”

मां सरस्वती की तरह गाती थी

पुरानी यादों को ताजा करते हुए वह कहते हैं, “दीदी मेरे पिता मुकेश जी को 14-15 साल की उम्र से जानती थीं. वह मेरे पिता को एक बहन की तरह राखी बांधती थीं. मुझे याद है कि मैं 4-5 साल का था और अपने पिता के साथ जाता था.गाने के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिर्फ एक झलक पाने के लिए. वह एक पतली, सुंदर महिला थी, जो एक सफेद साड़ी पहनती थी और उनकी दो चोटियां होती थीं और वह मां सरस्वती की तरह गाती थी.”

Also Read: यामी गौतम ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया अपने भाई का बर्थडे, शेयर की वेडिंग की अनसीन फोटोज
18 गायक दे रहे श्रद्धाजंलि

गजेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पित और निर्देशित, साईंबाबा स्टूडियोज के 8 एपिसोड सीरीज ‘नाम रह जाएगा’ में देश के अठारह सबसे बड़े गायक शामिल हैं. इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम ​​, उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल और अन्वेषा ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ मिलाया हैं. इसका हर एपिसोड स्टार प्लस पर हर रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola