नेहा धूपिया ने बेटी मेहर के साथ किया योगा, मां को यूं टक्कर देती दिखी क्यूटी पाय, PHOTOS

नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटोज में एक्ट्रेस को अपनी बेटी मेहर के साथ योगा करते देखा जा सकता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वह अक्सर नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पति अंगद बेदी, बेटे गुरिक और बेटी मेहर के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. जिसे देखकर फैंस भरते है. इसके अलावा नेहा अक्सर दर्शकों को योगा करने के लिए मोटिवेट करती नजर आती हैं. अब नेहा की कुछ योगा फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
दरअसल नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी बेटी मेहर के साथ योगा करती नजर आ रही हैं. फोटो में नेहा योगा के अलग-अलग पोजीशन करती दिखाई दे रही हैं. साथ ही में उनकी बेटी उनको कॉपी कर रही है. नेहा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ माई मंडे मोटिवेशन….चारो फोटो परम योग सत्य है!!!!!
https://www.instagram.com/p/CdCtxhLqcOw/
फोटो में नेहा धूपिया और मेहर बहुत प्यारे दिख रहे है. पहले फोटो में नेहा माउंटेन पोज में नजर आ रही है, वही बेटी मेहर अपनी मां को कॉपी करती दिख रही है. अगले फोटो में दोनों नमस्कार पोज में कर रहे है और इसमें फिर से मेहर नेहा को कॉपी करती नजर आ रही है. आखिरी फोटो तो मेहर नेहा के पीठ पर बैठ गयी है, जो मां-बेटी के प्यार को दर्शा रहा है.
नेहा और मेहर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,” बेटी को तो अभी से योग नहीं करो अभी तो उसे स्वस्थ रहना है”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप दोनों पर शांति, दया और सर्वशक्तिमान ईश्वर का आशीर्वाद”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ग्लैमरस हॉट मां… अगले बच्चे की योजना बना रही है”.
Also Read: नेहा धूपिया ने रिवील किया ‘बेबी बेदी’ का नाम, स्विमिंग पूल में पूरे परिवार संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि नेहा पिछले बार ‘अ थर्सडे’ (A Thursday) फिल्म में नजर आयी थी. इस फिल्म में नेहा की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया. हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में नेहा ने अपनी फिल्म ‘अ थर्सडे’ को लेकर कहा कि, ‘मुझे लगता हैं उस टाइम जब मैं शूटिंग कर रही थी, उससे ठीक पहले मैं ‘हिट एंड रन’ नाम की एक शो देख रही थी, जिसमें लियोर रज ने अभिनय किया था. इस फिल्म में एक तली नाम की करैक्टर थी, जिसने प्रेग्नेंट का रोल किया था. पहले दो सीन के बाद से उसके जीवन को जीने लगते है, जैसे आप फिल्म के सभी पात्र को जीते है. यह शो हिट रहा और जहां तक उस किरदार की बात है तो वह मेरे लिए बहुत चिंतित की बात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




