ePaper

अमिताभ बच्चन के क्विज शो KBC-12 की पहली करोड़पति नाजिया नसीम, पढ़िए उनका रांची कनेक्शन

Updated at : 06 Nov 2020 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के क्विज शो KBC-12 की पहली करोड़पति नाजिया नसीम, पढ़िए उनका रांची कनेक्शन

Nazia Nasim Of ranchi Jharkhand Won One Crore in kbc 12 : कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) गेम शो के 12वें सीजन की शुरूआत हो चुकी है. महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले केबीसी 12 को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है. झारखंड की राजधानी रांची के पारसटोली (डोरंडा) की रहनेवाली नाजिया नसीम (Nazia Nasim) ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं. नाजिया नसीम के करोड़पति बनने वाला एपिसोड 11 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा. तो चलिए आपको बताते है रांची की बेटी नाजिया के बारें में कुछ बातें.

नाजिया नसीम की स्कूलिंग जेवीएम से हुई. इसके बाद उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद आइआइएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया. नाजिया दिल्ली में रहती हैं और रॉयल एनफील्ड कंपनी की ग्रुप मैनेजर हैं. उनके पति शकील दिल्ली में एक विज्ञापन कंपनी चलाते हैं.

केबीसी में भाग लेने के लिए नाजिया पति और बेटे के साथ मुंबई गयी थीं. उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से शो में चयन होने की जानकारी मिली. वहीं, नाजिया जीतने के बाद 9 नवंबर को सुबह 9 बजे रांची आ रही हैं. बता दें कि नाजिया नसीम इस वर्ष KBC सीजन की पहली महिला करोड़पति बनी है.

undefined

सोशल मीडिया फेसबुक पर नाजिया की कई तसवीरें मौजूद है, जिनमें वो अपने बेटे औऱ मां के साथ दिखाई दे रही है. नाजिया की मां का सपना था कि वो केबीसी में आए, जिसके लिए वो 10 बार से शो में आने के लिए ट्राई कर रही थी. उन्हें कविताएं लिखने और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

undefined

केबीसी द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि नाजिया नसीम से अमिताभ बच्चन उनसे 16 वां प्रश्न 7 करोड़ के लिए पूछते हैं. सवाल पूछने के बाद अमिताभ कहते हैं- बहुत होशियारी के साथ खेलिएगा. इस पर नाजिया जवाब देती हैं- बिल्कुल रिस्क तो लिया ही है मैंने जिंदगी में, एक और बार सही. वैसे बताया जा रहा है कि 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद नाजिया ने गेम क्विट कर दिया क्योंकि वह 7 करोड़ रुपयों के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं जानती थीं.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : क्या घुंघरू टूटने पर टूट जाएगी अनुपमा? वनराज- काव्या का ये है नया प्लान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola